Monday, March 10, 2025
Home बिहारBCA MENS SENIOR ONE DAY TROPHY BCA MENS SENIOR ONE DAY TROPHY में सीतामढ़ी के राजेश का पंजा व प्रियांशु का पचासा

BCA MENS SENIOR ONE DAY TROPHY में सीतामढ़ी के राजेश का पंजा व प्रियांशु का पचासा

मिथिला जोन के मुकाबले में सीतामढ़ी ने मधुबनी को पांच विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

सुरेंद्र नारायण सिंह
सीतामढ़ी, 2 मार्च। राजेश कुमार झा (5 विकेट) और प्रियांशु कुमार (53 रन) के पचासा की बदौलत मेजबान सीतामढ़ी ने बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट (BCA MENS SENIOR ONE DAY TROPHY 2024-25) के मिथिला जोन के मुकाबले में मधुबनी पर पांच विकेट की शानदार जीत दर्ज की।

स्थानीय जानकी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मधुबनी ने पहले बैटिंग करते हुए 45.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 148 रन बनाये। जवाब में सीतामढ़ी की टीम 34.3 ओवर में 149 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

टॉस मधुबनी ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। उत्कर्ष भास्कर और सरोज कुमार यादव को छोड़ ज्यादा विकेट पर टिकने का् प्रयास नहीं कर पाये और जो टिके उनके बल्ले से रन नहीं बन पाया। सरोज यादव और उत्कर्ष के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई और इसकी बदौलत मधुबनी का स्कोर 45.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 148 रन पहुंचा।

 

मधुबनी की ओर से सरोज कुमार यादव ने 39 और उत्कर्ष भास्कर ने 46 रन बनाये। सीतामढ़ी की ओर से राजेश कुमार झा ने 5,वैभव, माधव, रोहित और विपुल कृष्णा ने 1-1 विकेट चटकाये।

 

149 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीतामढ़ी टीम की शुरुआत खराब रही। एक तरफ जहां सलामी बल्लेबाज मृत्युंजय सिंह विकेट पर टिके वहीं दूसरे बल्लेबाज आते और चले गए। 17 रन पर पहला, 18 पर दूसरा, 32 पर तीसरा, 42 पर चौथा विकेट गिर गया। इसके बाद सलामी बैटर मृत्युंजय को प्रियांशु कुमार का साथ मिला। इन दोनों के बीच 77 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। 119 रन के टीम स्कोर पर सीतामढ़ी को पांचवां झटका मृत्युंजय सिंह के रूप में लगा। मृत्युंजय सिंह 85 गेंद में 4 चौका की मदद से 36 रन बना कर पवेलियन लौटे। इसके बाद प्रियांशु का विपुल कृष्णा ने पूरा साथ दिया और दोनों नाबाद रहते हुए सीतामढ़ी टीम को जीत दिला दी। सीतामढ़ी ने 34.3 ओवर में पांच विकेट पर 149 रन बना कर लक्ष्य को पा लिया। प्रियांशु ने 79 गेंद में 8 चौका की मदद से नाबाद 53 और विपुल कृ्ष्णा ने 19 गेंद में 4 चौका की मदद से नाबाद 20 रन बनाये।

 

मधुबनी की ओर से आयुष आनंद ने 1,विकास कुमार झा ने 3,आदित्य ने 1 विकेट चटकाये।

 

सीतामढ़ी के राजेश कुमार झा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

 

इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर ने सचिव ज्ञान प्रकाश के गेंदबाजी पर बल्लेबाजी और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर संघ के सीईओ श्याम किशोर प्रसाद, संयोजक विवेक मिश्रा, उपाध्यक्ष राजीव कुमार, अखिलेश कुमार, पंकज कुमार सिंह, चयन समिति के अध्यक्ष सतीश चन्द्र झा, अमर कुमार सहित मौजूद थे। सचिव ज्ञान प्रकाश ने बताया कि 3 मार्च सोमवार को शिवहर वनाम मधुबनी के बीच मैच खेला जायेगा।

 

संक्षिप्त स्कोर

मधुबनी : 45.5 ओवर में 148 रन पर ऑल आउट अतुल 10,विजय मंडल 9, सरोज यादव 39, उत्कर्ष भास्कर 46,आयुष आनंद 9, विकास झा नाबाद 10, अतिरिक्त 11, वैभव मिश्रा 1/36, माधव सिंह 1/27, रोहित उपाध्याय 1/20, विपुल कृष्णा 1/19, राजेश कुमार झा 5/21

 

सीतामढ़ी : 34.3 ओवर में 5 विकेट पर 149 रन, मृत्युंजय सिंह 36,प्रियांशु नाबाद 53,विपुल कृष्णा नाबाद 20, अतिरिक्त 20, आयुष 1/42, विकास झा 3/32, आदित्य राज 1/27

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2021 – All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights