Saturday, February 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट वैशाली : पुलवामा शहीद कप Women’s Match में वैशाली बंपर्स की टीम जीती

वैशाली : पुलवामा शहीद कप Women’s Match में वैशाली बंपर्स की टीम जीती

वैशाली बंपर्स की अंजलि बनी प्लेयर ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

वैशाली जिला क्रिकेट संघ के द्वारा पुलवामा शहीद कप महिला एक दिवसीय मैच हाजीपुर हैमर और वैशाली बंपर्स के बीच मैच आयोजित किया गया जिसका उद्घाटन आंध्रवारा के मुखिया पंकज कुमार शर्मा, मुकेश शर्मा, प्रकाश कुमार सिंह और राजीव कुमार ने किया। आज उद्घाटन के समय 2 मिनट का मौन रखकर पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हाजीपुर हैमर के सलामी बल्लेबाज हर्षिता 39 रन, अक्षरा 22 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाज को आउट होने के बाद मध्य क्रम के बल्लेबाज अपूर्वा ने 22 रन, पुष्पांजलि ने 13 रन और मुस्कान ने नाबाद 12 रन के पारी के बदौलत निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट खो कर 142 रन बनाए। वैशाली बंपर्स की तरफ से अंचल ने 5 विकेट, प्रीति ने 2 विकेट और अंशु अपूर्वा ने 1 विकेट लिए।

लक्ष्य के पीछा करने उतरी वैशाली बंपर्स के सलामी बल्लेबाज प्रीति ने 70 रन की शानदार पारी खेली जबकि दूसरे सलामी बल्लेबाज विशालाक्षी 5 रन बनाकर आउट हुई।

मध्यक्रम की बैटर डॉली ने 13 रन, खुशी ने 13 रन , श्रुति ने नाबाद 10 और अंजलि ने नाबाद 11 रन बनाये और टीम का स्कोर 25 ओवर में 5 विकेट खो 142 रन बना हुआ मैच अपने नाम कर खिताब जीत लिया।

हाजीपुर हैमर की तरफ से निक्की ने 3, अपूर्वा ने 1 विकेट चटकाये जबकि एक बल्लेबाज रन आउट हुए। वैशाली बंपर्स की अंजलि को पंकज मिश्रा द्वारा मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। बेस्ट बैटर का पुरस्कार प्रीति को नागेश्वर प्रसाद द्वारा दिया गया जबकि बेस्ट बॉलर का पुरस्कार आंचल को प्रकाश कुमार सिंह द्वारा दिया गया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अजय निषाद तथा विजय कुमार पूर्व उपसभापति नगर परिषद द्वारा दिया गया। इस अवसर पर अजय मुखिया तथा पूर्व खिलाड़ी माइक मिलन, मुकेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights