Monday, June 1, 2026
Home बिहारक्रिकेट महिला क्रिकेट मैच में Bihar Cricket Academy बना चैंपियन

महिला क्रिकेट मैच में Bihar Cricket Academy बना चैंपियन

एकदिवसीय फाइनल मैच में यूपी की टीम हारी

by Khel Dhaba
0 comment

29वीं शहीद स्मृति इनामी क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 टूर्नामेंट के बैनर तले पहली बार बिहटा के मैदान में लड़कियों का एक दिवसीय मैच आयोजन किया गया जिसमें बिहार के बिहार क्रिकेट अकादमी पटना और उत्तर प्रदेश की टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें बिहार क्रिकेट एकेडमी ने बाजी मारी।

मैच में टॉस उत्तर प्रदेश की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन जूली की खतरनाक गेंदबाजी के आगे पूरी टीम धराशाई हो गई और मात्र 52 रन बना पाई।

53 रन के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम बिहार क्रिकेट अकादमी पटना की टीम ने ममता और सिमरन के अविजित 23 और 21 की पारी से ये लक्ष्य 10 ओवर शेष रहते हुए आसानी से हासिल कर लिया।

जूली की शानदार गेंदबाजी 6/6 विकेट के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

मुख्य अतिथि  के रूप में कांग्रेस के कद्दावर नेता डॉक्टर अशोक गगन, माधव कांस्टेक के निदेशक मुकेश कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत सिंह के साथ मनोज सिंह, अमरनाथ, लव कुश , विकास मौजूद रहे। आयोजन का संचालन माधव ब्रह्मर्षि ने किया।

 

 

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.