Friday, March 14, 2025
Home बिहारक्रिकेट MENS U23 STATE A TROPHY में चंडीगढ़ ने बिहार को किया 7 विकेट से पराजित

MENS U23 STATE A TROPHY में चंडीगढ़ ने बिहार को किया 7 विकेट से पराजित

by Khel Dhaba
0 comment
MENS U23 STATE A TROPHY

पटना, 15 दिसंबर। मेंस अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार की शुरुआत हार के साथ हुई। चंडीगढ़ ने बिहार को 7 विकेट से हराया।

त्रिवेंद्रम (केरल) के संत जेवियर्स केसीए क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस चंडीगढ़ ने जीता और बिहार को बैटिंग का न्योता दिया। बिहार ने पहले बैटिंग करते हुए 37.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 128 रन बनाये। जवाब में चंडीगढ़ की टीम 28 ओवर में 3 विकेट पर 132 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। बिहार का अगला मुकाबला 17 दिसंबर को तमिलनाडु के खिलाफ खेला जायेगा।

बिहार बैटिंग

बिहार की पारी की शुरुआत अनिमेष और अंकुश ने किया। दोनों के बीच 18 रन की साझेदारी हुई। अंकुश के 12 रन पर आउट होने के बाद आयुष लोहारुका ने अनिमेष का साथ दिया और दूसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी कर स्कोर को 64 रन तक पहुंचाया। अनिमेष कुमार के रूप में बिहार को दूसरा झटका लगा जो 22 रन बना कर आउट हुए।

आयुष और आकाश ने पारी को आगे बढ़ाते हुए 26 रन की साझेदारी तीसरे विकेट के लिए की। 21.4 ओवर में आयुष लोहरुका के रूप में तीसरा झटका लगा। आयुष 59 गेंद में 3 चौका व 1 छक्का की मदद से 39 रन बनाये। इसके बाद पृथ्वी राज और शशांक उपाध्याय सस्ते में आउट हो गए और इसके बाद आकाश राज भी पवेलियन लौट गए। आकाश राज ने 32 गेंद में 1 चौका व 1 छक्का की मदद से 22 रन बनाये। पृथ्वी राज का खाता नहीं खुआ और शशांक उपाध्याय 3 रन बना कर आउट हुए।

सूरज कश्यप को निचले क्रम के बैटरों का साथ नहीं मिला और पूरी टीम 37.2 ओवर में 128 रन पर ऑल आउट हो गई। सूरज कश्यप 13 रन बना कर नाबाद रहे। सुमन का खाता नहीं खुआ जबकि वासुदेव प्रसाद सिंह ने 4, साकिब हुसैन ने 1 और मोहम्मद इजहार ने 5 रन बनाये।

चंडीगढ़ बॉलिंग

चंडीगढ़ की ओर से अनमोल शर्मा ने 25 रन देकर 1, निखिल ने 30 रन देकर 1, इवराज रानौता ने 28 रन रन देकर 1, साहिल कुमार ने 15 रन देकर 4, अभिषेक सिंह ने 6 रन देकर 3 विकेट चटकाये।

चंडीगढ़ बैटिंग

129 रन के लक्ष्य को चंडीगढ़ ने 28 ओवर में 3 विकेट पर 132रन बना कर हासिल कर लिया। चंडीगढ़ की ओर से देवांग कौशिक ने 94 गेंद में 8 चौका व 2 छक्का की मदद से 71 रन की पारी खेली। इसके अलावा गरुनीत सिंह ने 11,दीपेंदर कुश ने 26, गुरताज सिंह बैंस ने नाबाद 14 और निखिल ने नाबाद 4 रन बनाये।

बिहार बॉलिंग

बिहार की ओर से मोहम्मद इजहार ने 32 रन देकर 2, सूरज कश्यप ने 22 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2021 – All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights