पटना, 15 नवंबर। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में हरियाणा के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में बिहार के गेंदबाज निचले क्रम के मेजबान बैटरों का विकेट चटकाने में असफल रहे और इसका परिणाम यह हुआ कि हरियाणा शुरुआती झटकों से उबरते हुए पहले दिन की खेल समाप्ति पर 7 विकेट पर 355 रन बना लिये हैं।
पहले दिन की खेल समाप्ति के समय पार्थ वत्स 109 रन बना कर क्रीज पर जमे हैं। उनका साथ 7 रन बना कर पीयूष दाहिया दे रहे हैं। सामंत जाखड़ ने 115 रन की शानदार पारी खेली। पार्थ और सामंत के बीच सातवें विकेट के लिए 186 रन की धैयपूर्ण साझेदारी हुई।
गुरुग्राम क्रिकेट ग्राउंड, सुल्तानपुर ग्राउंड पर 15 नवंबर से शुरू इस मुकाबले में टॉस जीत कर बिहार ने क्षेत्ररक्षण चुना जिसका फायदा उसे मिला। हरियाणा के पांच विकेट 100 रन के अंदर गिर गए। हरियाणा को पहला झटका तेज गेंदबाज हर्ष नंदा ने सलामी बैटर अर्श रंगा को आउट कर दिया। इस समय टीम का स्कोर मात्र 9 रन था।
इसके बाद मनीष और अनूप की स्पिन गेंदबाजी के आगे हरियाणा के बैटर बेवस नजर आये। मुंबई के खिलाफ चौथा शतक जमाने वाले यशवर्धन दलाल नहीं चल पाये और 38 रन के योग पर मनीष कुमार का शिकार बने।
96 रन पर पांच विकेट गिर जाने के बाद पार्थ वत्स और पार्थ नागिल ने पारी को संभाला छठे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 150 रन के करीब पहुंचाया। इसके बाद पार्थ वत्स और सामंत नागल ने खुंटा कर हरियाणा को 300 रन के पार पहुंचा दिया। सामंत नागल का विकेट पहले दिन की खेल समाप्ति के आखिरी क्षणों में गिरा और हरियाणा का स्कोर हो गया 90 ओवर में सात विकेट पर 355 रन।
हरियाणा की ओर से पहली पारी में अर्श रंगा ने 1, यशवर्धन दलाल ने 9, परव सिंगला ने 9, सर्वेश रोहिल्ला ने 27, आशीष सीवाच ने 15, पार्थ नागिल ने 24, सामंत जाखड़ ने 115 रन बनाये।
बिहार की ओर से पहली पारी में हर्ष नंदा ने 65 रन देकर 2, अनूप कुमार ने 88 रन देकर 2, मनीष कुमार ने 63 रन देकर 2 विकेट चटकाये। 1 बैटर रन आउट हुए।