पटना, 5 सितंबर। खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में 5 सितम्बर, 2024 को अपराह्न 05 बजे से ज्ञान भवन, पटना में बिहार खेल सम्मान समारोह 2024 का आयोजन किया जाना है। उक्त आयोजन में बिहार के विभिन्न खेल विधाओं में राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों, खेल संघों के पदाधिकारी और खेल विभाग के अधिकारियों को सम्मानित किया जायेगा। उक्त अवसर पर खिलाड़ियों के हौसला अफजाई हेतु पदमश्री, खेल रत्न एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पी.आर. श्रीजेश राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर, जिन्हें “द वॉल ऑफ़ इंडियन हॉकी” के नाम से भी जाना जाता है उपस्थित रहेंगे।
सम्मान समारोह के पहले हिस्से में पिछले 29 अगस्त को राजगीर में एक प्रशिक्षक और आठ अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा चुका है। समारोह के मुख्य अतिथि राज्य के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता होंगे। खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित होने वाले समारोह में इस बार सरकार के चार और खेल संघों के छह खेल प्रशासक सम्मानित होंगे। इसमें पटना के जिला खेल पदाधिकारी ओम प्रकाश भी शामिल हैं। जबकि 21 अंतराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सफल प्रशिक्षकों के अलावा कुल 615 खिलाड़ी सम्मानित किये जाने वालों में शामिल हैं। इसमें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले कुल 30 खिलाड़ियों के नाम हैं। खिलाड़ियों के सभी श्रेणी में सबसे ज्यादा 95 नाम रग्बी के हैं। इसके बाद ड्रैगन बोट ने 68, हैंडबॉल के 60, सेपक टाकरा के 57, पारा स्पोर्ट्स के 49, ताइक्वांडो के 44 और वुशू के 33 खिलाड़ी शामिल किये गये हैं। इन खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय श्रेणी में रग्बी के 10, पारा स्पोर्ट्स के 7 और साइकिलिंग के दो नाम शामिल हैं। इसके अलावा एक-एक खिलाड़ी एथलेटिक्स, शतरंज, तलवारबाजी, फुटबॉल, हैंडबॉल, लॉन बॉल्स, सेलिंग, सेपक टाकरा, वालीबॉल और वुशू के खिलाड़ी शामिल किये हैं।
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2024/07/new-theme.jpg)
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जिनको मिलना है सम्मान
अनुज कुमार सिंह (वालीबॉल), खुशी कुमारी (फुटबॉल), राजा कुमार (रग्बी), हर्ष राज (रग्बी), सिंटु कुमार (पारा स्पोर्ट्स), प्रहलाद कुमार (साइकिलिंग), राजू कुमार (रग्बी), बॉबी कुमार (सेपक टाकरा), सौरभ कुमार (रग्बी), मो अरमान आलम (रग्बी), सागर प्रकाश (रग्बी), विद्यानंद सिंह (रग्बी), सुहानी कुमारी (साइकिलिंग), अंकिता राज (शतरंज), दीपिका (हैंडबॉल), अभ्युदय शरण (पारा स्पोर्ट्स), संतोष कुमार सिंह (पारा स्पोर्ट्स), श्वेता शाही (रग्बी), गुड़िया कुमारी (रग्बी), जलालुददीन अंसारी (पारा स्पोट्र्स), मो शम्स आलम शेख (पारा स्पोट्स), शैलेश कुमार (पारा स्पोट्र्स), श्रेयसी सिंह (निशानेबाजी), हुज़ैफा कैसर (एथलेटिक्स), राहुल कुमार (वुशू), गजेंद्र कुमार, (पारा स्पोर्ट्स), अल्पना कुमारी (रग्बी), आकाश कुमार (तलवारबाजी), सुधांशु शेखर (सेलिंग), चंदन कुमार सिंह (लॉन बॉल्स)।