Tuesday, June 23, 2026
Home झारखंडअन्य खो-खो एसोसिएशन ऑफ झारखंड के सचिव संतोष प्रसाद को पितृ शोक

खो-खो एसोसिएशन ऑफ झारखंड के सचिव संतोष प्रसाद को पितृ शोक

by Khel Dhaba
0 comment

खो-खो एसोसिएशन ऑफ झारखंड के सचिव संतोष प्रसाद के पिता देवानंद प्रसाद साहू का सोमवार (19 अगस्त) को रांची में असामायिक निधन हो गया। वे 62 साल के थे। वे अपने पीछे पुत्र सुभाष कुमार,संतोष प्रसाद समेत पूरे परिवार को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। मंगलवार को उनका दाह संस्कार पैतृक गांव चतरा के तेलियाडिह में किया जायेगा।

स्व. देवानंद प्रसाद साहू सामाजिक व्यक्ति थे। वे खेल समेत अन्य क्षेत्र के कार्यों के विकास के लिए हमेशा अग्रणी रहते थे।

देवानंद प्रसाद साहू के निधन पर खो-खो एसोसिएशन ऑफ झारखंड समेत झारखंड के तमाम खेल संघ के पदाधिकारियों व खिलाड़ियों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि ईश्वर उनके परिवार को इस दुख की घड़ी का सामना करने की शक्ति प्रदान करे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.