Friday, August 8, 2025
Home बिहारअन्य Bihar Olympic Association के नेतृत्व में खेलमंत्री से मिले खेल संघों के पदाधिकारी

Bihar Olympic Association के नेतृत्व में खेलमंत्री से मिले खेल संघों के पदाधिकारी

by Khel Dhaba
0 comment

बिहार ओलंपिक संघ के नेतृत्व में राज्य के विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने मंगलवार को बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता से मुलाकात की और विभाग एवं खेल संघ में सामंजस्य स्थापित करने हेतु विचार विमर्श किया गया।

राज्य के विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने खेलमंत्री को अपने-अपने खेलों से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया। साथ हीं साथ बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के कार्यकलापों पर गहन चर्चा की गयी।

इसे भी पढ़ें : Euro 2024 : स्लोवेनिया को पेनाल्टी में हरा पुर्तगाल ने क्वार्टर फाइनल में

बिहार एथलेटिक्स एसोसिएशन को छोड़कर सभी खेल संघों ने निदेशक-सह-सचिव को स्थानांतरित कर पूर्व की भांति बिहार प्रसाशनिक सेवा के पदाधिकारी की नियुक्ति करने की मांग की गयी। साथ ही साथ यह भी जांच की मांग की गई कि किस परिस्थिति में भारतीय पुलिस सेवा के पदाधिकारी की नियुक्ति की गई।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा कुछ चुनिंदा खेल संघों को प्रश्रय देकर पहुंचाये जा रहे लाभ कड़ी आपत्ति दर्ज की। खेल संघों ने खेलमंत्री को अवगत कराया कि राज्य सरकार का मुख्य कार्य खेल के विकास हेतु आधारभूत संरचना का विकास करना है एवं अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध कराना है न कि खेलों का आयोजन कराना (विद्यालय खेल को छोड़कर)।

इसे भी पढ़ें :बेल्जियम को हरा फ्रांस Euro 2024 के क्वार्टरफाइनल में

साथ हीं वर्तमान में लीग के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपए का दुरुपयोग किया जा रहा है जिस पर अविलम्ब रोक लगायी जाये। खेल विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में खेल अनुदान,खेल संघों का अनुदान, खिलाड़ी कल्याण कोष एवं खेल उपकरण के मद में करोड़ों रुपये दिये गए जिससे खेल संघों एवं खिलाड़ियों को उसका लाभ नहीं मिला तथा उक्त राशि को दूसरे मद में खर्च कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें :पनामा पहली बार Copa America के क्वार्टरफाइनल में

बिहार ओलंपिक संघ द्वारा खेलमंत्री को आयोजित होने वाले खेल सेमिनार के लिए आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर बिहार ओलंपिक संघ के सचिव मो.मुश्ताक अहमद, बिहार फुटबॉल संघ के सचिव इम्तियाज हुसैन, बिहार वॉलीबॉल संघ के सचिव रामाशीष प्रसाद सिंह, बिहार राज्य कबड्डी संघ से कुमार विजय सिंह, साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव डॉ.कौशल किशोर सिंह,बिहार हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार, सचिव ब्रजकिशोर शर्मा, बिहार तीरंदाजी संघ के सचिव मनोज कुमार, बिहार स्विमिंग संघ के सचिव राम विलास पांडेय, बिहार जूडो संघ के सचिव राम उदय सिंह,बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर,बिहार नेटबॉल के सचिव संतोष कुमार सिंह, स्क्वाश रैकेट संघ से अविनाश कुमार समेत कई खेल संघों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights