Tuesday, June 2, 2026
Home Slider Virat Kohli ने कहा-यह मेरा आखिरी टी20 विश्वकप था

Virat Kohli ने कहा-यह मेरा आखिरी टी20 विश्वकप था

by Khel Dhaba
0 comment

बारबाडोस, 29 जून। रन मशीन के नाम से विख्यात भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टी20 विश्वकप जीतने के बाद ऐलान किया है कि यह उनका आखिरी टी20 विश्वकप था।

भारत ने शनिवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को आईसीसी टी20 विश्वकप के रोमांचक फाइनल में सात रन से हरा दिया। कोहली ने इस अहम मुकाबले में 76 रन का योगदान दिया जो आखिर में टीम की जीत का कारक बना।
विश्वकप की जीत के बाद भावुक विराट ने कहा कि यह मेरा आखिरी टी20 विश्वकप था। मैं इससे पहले छह टी20 विश्वकप में खेल चुका हूं। अब वक्त आ गया है जब नयी प्रतिभाओं को मौका मिले। मैंने खेल का भरपूर आनंद लिया और यह लम्हा मेरी जिंदगी के लिये यादगार रहेगा।

उन्होने कहा कि इस जीत के लिए टीम का हर सदस्य बराबर का हकदार है। सभी ने बेहतरीन खेल दिखाया जिसके चलते भारत यह विश्वकप अपने नाम कर सका।

जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली एक दूसरे के गले लग कर रो पड़े। हार्दिक पांड्या,सूर्य कुमार यादव,ऋषभ पंत समेत हर भारतीय खिलाड़ी की नम थी मगर यह खुशी के आंसू थे। कमेंटरी बाक्स में भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज इरफान पठान भी फूट फूट कर रोये। उन्होने कहा कि रोहित की टीम ने आज कमाल कर दिया। वह इस टीम के शुक्रगुजार हमेशा रहेंगे जिन्होने उनका सपना साकार कर दिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.