Friday, June 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट Randhir Verma Under-19 Cricket : मिथिला जोन में मधुबनी का विजय अभियान शुरू

Randhir Verma Under-19 Cricket : मिथिला जोन में मधुबनी का विजय अभियान शुरू

by Khel Dhaba
0 comment

सुरेन्द्र नारायण सिंह
दरभंगा, 3 अप्रैल। स्थानीय नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय दरभंगा के मैदान में बिहार क्रिकेट संघ व दरभंगा जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे रणधीर वर्मा अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता मिथिला जोन के मैच में मधुबनी ने सुपौल को 3 विकेट से हरा कर अपना पहला मैच जीतकर पूरे 5 अंक अपने नाम कर लिया है।

बुधवार को खेले गए 50-50 ओवर के मैच में सुपौल जिला की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.1 ओवर में 214 रन बनाकर ऑल हो गई। सुशांत कुमार ने 17 रन, अमन कुमार ने 5 रन, प्रिय रंजीत ने 34 रन, दिवाकर झा ने 21 रन, गगन कुमार ने 44 रन, विनय सोना ने 21 रन, वरुण कुमार राज ने नाबाद 18 रन और सुशील कुमार ने 16 रन बनाया।

 

 

मधुबनी के गेंदबाज कुमार तेजस्वी यादव, अभय मिश्रा, अभिषेक कुमार व गौतम कुमार ने 2-2 विकेट, दीपक कुमार व कप्तान आदित्य राज ने 1-1 विकेट लिया।

जबाब में मधुबनी जिला की टीम 41.4 ओवर में 7 विकेट खोकर सुभाष के शानदार फिफ्टी 61 रन और गौतम कुमार के 35 रनों की बदौलत 218 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीत लिया। प्रियंत कुमार यादव ने 7 रन, मुकेश कुमार यादव ने 20 रन, कप्तान आदित्य राज ने 10 रन, पिन्टु कुमार ने 3 रन, अभिषेक कुमार ने 14 रन, शुभम मिश्रा ने नाबाद 20 रन व आयुष कुमार ने नावाद 10 रन बनाया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मधुबनी जिला टीम के सुभाष को सचिव पवन कुमार सिंह, अम्पायर रवि कुमार, सन्नी वर्मा व स्कोरर अभिषेक कुमार और कृष्णा के हाथों ट्रॉफी प्रदान किया गया।

क्लब प्रतिनिधि रितेश सिंह ने बताया कि 4 अप्रैल गुरुवार को दरभंगा जिला की टीम वनाम सुपौल जिला की टीम के साथ मैच होगा।

 

 

मौके पर कोषाध्यक्ष आमिर फैसल, त्रिपुरारी केशव, मधुबनी जिला टीम मैनेजर अनिल कुमार सोनू, कोच जितेन्द्र किशोर, अरुण कुमार , राहुल मेहता , मुहम्मद कादिर सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।

मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के चेयरमैन ओंकार नाथ झा व संयोजक कालीचरण ने दूरभाष पर टीम की जीत पर शुभकामनाएं और बधाई दी है।

संक्षिप्त स्कोर
सुपौल : 48.1 ओवर में 214 रन पर ऑल आउट सुशांत कुमार मिश्रा 17, प्रिय रंजीत कुमार 34,दिवाकर झा 21, गगन कुमार 44,विनय सोना 21, वरुण कुमार राज नाबाद 18, सुशील कुमार 16, अतिरिक्त 36, तेजस्वी यादव 2/39, दीपक कुमार 1/25,आदित्य राज 1/30, अभय मिश्रा 2/26, अभिषेक कुमार पासवान 2/42, गौतम कुमार 2/32

मधुबनी : 41.4 ओवर में 7 विकेट पर 218 रन, मुकेश कुमार यादव 20,सुभाष कुमार 61,आदित्य राज 10,गौतम कुमार 35,अभिषेक कुमार पासवान 14,शुभम कुमार मिश्रा नाबाद 20, आयुष कुमार नाबाद 10,अतिरिक्त 38, सुशील कुमार 1/5,दिवाकर झा 1/39, अनमोल कुमार 3/47, अमन कुमार 2/20

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.