Thursday, June 18, 2026
Home Slider राष्ट्रीय सबजूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के ओपनिंग व क्लोजिंग सेरेमनी में पधारेंगे कई स्टार कबड्डी प्लेयर

राष्ट्रीय सबजूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के ओपनिंग व क्लोजिंग सेरेमनी में पधारेंगे कई स्टार कबड्डी प्लेयर

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 14 मार्च। एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में बिहार राज्य कबड्डी संघ के बैनर तले पूर्वी चंपारण कबड्डी संघ की मेजबानी में आगामी 16 से 19 मार्च तक मोतिहारी के जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में आयोजित होने वाली 33वीं राष्ट्रीय सबजूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के ओपनिंग क्लोजिंग सेरेमनी में स्टार कबड्डी प्लेयरों के साथ कई दिग्गज हस्तियों का जमघट लगेगा।

यह जानकारी देते हुए बिहार राज्य कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय ने बताया कि ओपनिंग सेरेमनी के अवसर पर प्रो कबड्डी प्लेयर सह भारतीय कबड्डी टीम का नेतृत्व कर चुके अर्जुन अवार्डी दीपक निवास हु्ड्डा मुख्य अतिथि होंगे। इस मौके पर दोहा एशियाड के स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य बिहार के राजीव कुमार सिंह, जूनियर कबड्डी विश्व कप के स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम के सदस्य बिहार के सागर कुमार, प्रो कबड्डी फ्रेंचाइजी पटना पायरेट्स टीम के सदस्य बिहार के संदीप कुमार विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इस मौके पर बिहार ओलंपिक संघ के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

क्लोजिंग सेरेमनी के मुख्य अतिथि हांगझोऊ एशियाड के स्वर्ण पदक विजेता टीम के कप्तान सह प्रो कबड्डी प्लेयर अर्जुन अवार्डी पवन सेहरावत होंगे। इसके अलावा विभिन्न राज्य संघ के अध्यक्ष व सचिव ओपनिंग व क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि अंतराष्ट्रीय कबड्डी रेफरी राणा रंजीत सिंह को तकनीकी प्रभारी अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा नियुक्त किया गया है।

इस प्रतियोगिता की तैयारी पूर्वी चंपारण जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष अमित कुमार और आयोजन सचिव आदित्य पांडेय की देखरेख में अंतिम चरण में है।

अरसे बाद पटना के बाहर आयोजित हो रही राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए राज्य कबड्डी संघ पूरी तरह कमर कसे हुए हैं। खिलाड़ियों के रहने व खाने की उत्तम व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों को आयोजन स्थल के पास लेने जाने के लिए मुजफ्फरपुर और मोतिहारी के रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर आयोजन समिति के सदस्य तैनात रहेंगे।

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.