- वाईएमसीसी की लगातार दूसरी जीत, आरबीएनवाईएसी भी जीता
पटना, 13 मार्च। पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में बुधवार को खेले गए मैचों में आरबीएनवाईएसी और वाईएमसीसी ने जीत हासिल की। वाईएमसीसी की यह लगातार दूसरी जीत है। पूल बी के मैच में आरबीएनवाईएसी ने सिटी स्टूडेंट क्लब को सात विकेट से जबकि पूल सी में वाईएमसीसी ने अदालतगंज सीसी को 8 विकेट से हराया।
मोइनुल हक स्टेडियम
पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए मैच में सिटी स्टूडेंट क्लब ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। आरबीएनवाईएसी के श्लोक की अगुआई में की शानदार गेंदबाजी के आगे सिटी स्टूडेंट क्लब के बल्लेबाज विकेट पर नहीं टिक पाये और पूरी टीम 30 ओवर में 103 रन पर ऑल आउट हो गई। सबसे ज्यादा 25 रन अतिरिक्त के सहारे बने। आरबीएनवाईएसी की ओर से श्लोक ने 24 रन देकर 5 विकेट चटकाये।
104 रन के लक्ष्य को आरबीएनवाईएसी ने श्लोक के नाबाद 53 रन की मदद से 19.1 ओवर में 3 विकेट पर 105 रन बना कर हासिल कर लिया। बल्ले और गेंद से कमाल दिखाने वाले आरबीएनवाईएसी के श्लोक को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार लीग संयोजक धनंजय कुमार ने प्रदान किया।

संपतचक ग्राउंड
संपतचक ग्राउंड पर खेले गए ग्रुप सी के मुकाबले में टॉस अदालतगंज सीसी ने जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया। अदालतगंज सीसी के बैटर वाईएमसीसी के गेंदबाजों के आगे नहीं टिक पाये और पूरी टीम 30.1 ओवर में 131 रन पर ऑल आउट हो गई। आशीष आकाश ने 30 रन की पारी खेली। वाईएमसीसी की ओर से मोहम्मद याकूब ने 18 रन देकर 5 विकेट चटकाये।
जवाब में वाईएमसीसी ने 16.1 ओवर में दो विकेट पर 133 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। वाईएमसीसी की ओर से आशीष ने 67 और रिषभ राकेश ने 52 रन की पारी खेली। वाईएमसीसी के रिषभ राकेश (52 रन, दो विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
संक्षिप्त स्कोर
मोइनुल हक स्टेडियम
सिटी स्टूडेंट क्लब : 30 ओवर में 103 रन पर ऑल आउट सुधांशु प्रभाकर 12, कार्तिक राज यादव 17, आशीष आनंद 15, अमन प्रकाश 7, प्राज्ज्वल नाबाद 11, मनीष 8, अतिरिक्त 25, रुपेश 2/17, कुमार सहज 2/14, इंद्रजीत कुमार 1/10, श्लोक कुमार 5/24
आरबीएनवाईएसी : 19.1 ओवर में 3 विकेट पर 105 रन, इंद्रजीत कुमार 35, श्लोक कुमार नाचाद 53, रितिक रौशन नाबाद 6,रणविजय 2/31, राजीव 1/23
संपतचक ग्राउंड
अदालतगंज सीसी : 30.1 ओवर में 131 रन पर ऑल आउट आशीष आकाश 30, आशीष 24, शुभम प्रकाश 16, रंजन कुमार 14, नवनीत 10, अतिरिक्त 17, रिषभ राकेश 2/12, सत्यम कुमार 2/41, मोहम्मद याकूब 5/18, विराट पांडेय 1/0
वाईएमसीसी :16.1 ओवर में दो विकेट पर 133 रन, अमित कुमार 12, आशीष नाबाद 67, रिषभ राकेश 52 मोहम्मद रफी 1/11,
14 मार्च के मैच
मोइनुल हक स्टेडियम : केएनसीसी बनाम शर्मा स्पोर्टिंग
संपतचक ग्राउंड : राइजिंग स्टार बनाम अधिकारी इलेवन

