Thursday, April 30, 2026
Home Uncategorized Muzaffarpur Challenger Trophy 13 मार्च से, तीन टीमें लेंगी हिस्सा

Muzaffarpur Challenger Trophy 13 मार्च से, तीन टीमें लेंगी हिस्सा

by Khel Dhaba
0 comment

मुजफ्फरपुर, 12 मार्च। मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मुजफ्फरपुर चैलेंजर ट्रॉफी 13 मार्च से आयोजित होगी। इसकी जानकारी मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार वर्मा ने दी। उन्होंने बताया की मुजफ्फरपुर के क्रिकेटरों के लिए यह एक बड़ा मंच होगा जहां वे अपनी प्रतिभा को क्रिकेट के पटल पर रख सकेंगे।

 

 

इस चैलेंजर ट्रॉफी में मुजफ्फरपुर के सभी खिलाड़ियों को ट्रायल के माध्यम से ग्रेडिंग प्रणाली के तहद तीन अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं जिसके नाम क्रमशः मुजफ्फरपुर टाइगर्स, मुजफ्फरपुर रॉयल्स एवं मुजफ्फरपुर थंडर्स रखा गया है। ये तीनों टीम एक दूसरे से बराबर के दो-दो मैच खेलेंगे। मतलब एक टीम को चार मैच खेलने होंगे। सभी मैच झपहा स्थित क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान के मैदान में खेले जाएंगे।

 

 

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार वर्मा ने बताया कि इस चैलेंजर ट्रॉफी के सारे मैच लाल गेंद से 40-40 ओवर के खेले जाएंगे। खिलाड़ियों को 8 :00 बजे रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।

कार्यक्रम इस प्रकार है

मुजफ्फरपुर रॉयल्स बनाम मुजफ्फरपुर टाइगर्स – 13 मार्च
मुजफ्फरपुर थंडर्स बनाम मुजफ्फरपुर रॉयल्स – 15 मार्च
मुजफ्फरपुर थंडर्स बनाम मुजफ्फरपुर टाइगर्स – 16 मार्च
मुजफ्फरपुर रॉयल्स बनाम मुजफ्फरपुर टाइगर्स – 18 मार्च
मुजफ्फरपुर थंडर्स बनाम मुजफ्फरपुर टाइगर्स – 19 मार्च
फाइनल – 21 मार्च

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights