Thursday, June 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट Katihar District Cricket League में डीआरएससी रेल की टीम जीती

Katihar District Cricket League में डीआरएससी रेल की टीम जीती

by Khel Dhaba
0 comment

कटिहार, 23 फरवरी। शहर के राजेंद्र स्टेडियम में चल रही कटिहार जिला क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गए मैच में डीआरएससी रेल, कटिहार ने सन्नी क्रिकेट एकेडमी को 16 रन से पराजित किया।

टॉस जीत कर डीआरएससी रेल की टीम ने 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। आनंद कुमार क्षेत्री ने 50 रन और अजीत दूबे ने नाबाद 47 रन बनाए। सन्नी क्रिकेट एकेडमी की तरफ से अविनाश पासवान ने 3 विकेट और गौतम ठाकुर ने 2 विकेट लिये।

185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सन्नी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 27.3 ओवर में 168 रन बना कर ऑलआउट हो गई। अंश राज ने 42 रन और अविनाश पासवान ने 38 रन बनाए। डीआरएससी की तरफ से नीतीश कुमार ने 4 विकेट और आशीष कुमार ने 3 विकेट लिए।

डीआरएससी रेल की टीम 16 रनों से मैच जीत कर 2 अंक हासिल किए। निर्णायक की भूमिका में दीपक जायसवाल और सर्वेश कुमार रहे जबकि स्कोरर रहे राज नारायण चौधरी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.