Thursday, June 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट Madhepura District Cricket League में साहूगढ़ क्रिकेट क्लब विजयी

Madhepura District Cricket League में साहूगढ़ क्रिकेट क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

मधेपुरा, 23 फरवरी। मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में स्थानीय बीएन मंडल स्टेडियम खेल मैदान में चल रही मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग 2023-24 के अंतर्गत खेले गए मैच में साहुगढ़ क्रिकेट क्लब ने स्टेडियम क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से पराजित किया।

स्टेडियम टीम के कप्तान हेमंत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच सभी विकेट खोकर 131 रन बनाए। विश्वजीत ने 31 रन, आयुष ने 24 रन और अमृत 23 रन बनाये। साहुगढ़ की ओर से रेयानस राहुल ने 5,शमशेर ने 3 विकेट लिये।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साहुगढ़ की टीम ने 4 विकेट खोकर मात्र 135 रन बना लिये। जिसमें गौरव 18 रन बनाए और अंकित 33 रन बनाये। अथहर 21 रन बनाये। स्टेडियम के गेंदबाज कुणाल ने 1, अभिषेक ने 1 और अमृत ने 1, और सत्यम ने 1 विकेट चटकाये।

इससे पूर्व मधेपुरा नगर परिषद् के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रामकृष्ण यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। मौके पर मौजूद जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भानू प्रताप, सचिव राजीव शर्मा, उपाध्यक्ष बबीता कुमारी, संयुक्त सचिव अंगद कुमार यादव, कोषाध्यक्ष गौरीशंकर “टुनटुन”, क्लब प्रतिनिधि त्रिलोक नारायण, मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व संयुक्त सचिव संजीव कुमार बंटू, आलोक कुमार, अमन श्रीवास्तव मौके पर मौजूद थे। सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि शनिवार का मैच घुरगाव क्रिकेट क्लब बनाम यंग स्टार सिंघेश्वर के बीच खेला जाएगा। आज का निर्णायक थे अमरनाथ पोद्दार एवं मनोज गुप्ता थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.