Sunday, June 21, 2026
Home बिहारक्रिकेट Vaishali Under-16 Cricket League में जीपीके स्पोट्र्स विजयी

Vaishali Under-16 Cricket League में जीपीके स्पोट्र्स विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

हाजीपुर, 16 फरवरी। वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में कैप्टन जय नारायण निषाद प्यूमा कप अंडर-16 वैशाली जिला क्रिकेट लीग के उद्घाटन मैच में जे पी के स्पोर्ट्स एकेडमी ने सेंट जोंस एकेडमी को 9 विकेट से हराया।

क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे इस लीग का उद्घाटन भाग्यवान विद्या मंदिर के डायरेक्टर कुणाल कुमार ने किया। उन्होंने कहा है कि जल्द ही वह यहां खिलाड़ियों के लिए एक बड़े मैदान का निर्माण कराएंगे तथा यहां के खिलाड़ियों को हर सुविधा कराया जाएगा। मैच में जे पी के स्पोर्ट्स के कप्तान ने टॉस जीत का पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट जोंस एकेडमी के सलामी बल्लेबाज सौरभ 0 रन और प्रियेश 6 रन बनाकर आउट हुए।

मध्य क्रम के बल्लेबाज प्रिंस 22 रन, आयुष 8 रन और आर्यन रंजन 12 रन की बदौलत 15 ओवर में 71 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। जे पी के स्पोर्ट्स की तरफ से ऋतिक 5, कौस्तबया प्रकाश 3 विकेट जबकि एमडी ने 1 विकेट लिये। एक बल्लेबाज रन आउट हुए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जे पी के स्पोर्ट्स के निक्की 29 रन, खुशी 16 नॉट आउट और अंकित 1 नॉट आउट की बदौलत 9 में ओवर में 1 विकेट खो कर 72 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर ली। संत जोंस एकेडमी की तरफ से मनीष को एक विकेट मिला। आज का मैच का मैन ऑफ द मैच सचिव प्रकाश कुमार सिंह के द्वारा ऋतिक को दिया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.