भागलपुर, 27 जनवरी। भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही भागलपुर जिला क्रिकेट लीग में भागलपुर क्रिकेट क्लब ने राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हराया।
टॉस जीतकर राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब के कप्तान ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भागलपुर क्रिकेट क्लब ने 30 ओवर में 2 विकेट खोकर 253 रन बनाए। भागलपुर क्रिकेट क्लब की ओर से कुमार कृष्ण ने सर्वाधिक नाबाद 101 रनों की पारी खेली।
अमित कुमार ने भी नाबाद ताबड़तोड़ 62 रनों की पारी खेली। सचिन भारद्वाज ने 53 रनों की पारी खेली। राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में साहिल ने 2 विकेट लिए।
जवाब में राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब ने 20.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 116 रन ही बना पाए। राइजिंग स्टार की ओर से बल्लेबाजी में बंटी ने सर्वाधिक 59 रन बनाए। गोल्डन ने 14 एवं साहिल ने 10 रनों की पारी खेली। भागलपुर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में सचिन भारद्वाज ने 4 विकेट लिया।
रोशन ने 2 , मृत्युंजय अमित मनीष ने क्रमशः1-1 विकेट लिया। इस प्रकार भागलपुर क्रिकेट क्लब ने यह मैच 8 विकेट से जीत लिया।
आज के अंपायर शिव कुमार और साकेत कुमार थे। स्कोरर शिवम कुमार थे। रविवार का मैच रणधीर वर्मा क्रिकेट क्लब बनाम गोलाघाट क्रिकेट क्लब के बीच होगा। या मैच 9:30 बजे से खेला जाएगा।

