पूर्णिया, 14 जनवरी। स्थानीय जिला स्कूल स्टेडियम खेल मैदान परिसर में चल रही ललित नारायण मिश्रा क्रिकेट सीरीज प्रतियोगिता के ओपन टू ऑल प्रतियोगिता के तीन मैचों के क्रिकेट सीरीज के दूसरे मैच में हरिओम स्पोर्ट्स बनाम मधुबनी मास्टर स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया।
हरिओम स्पोर्ट्स के कप्तान हर्षवर्धन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 179 रन बनाया। जिसमें अभिजीत भारती ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 54 रन, प्रियांशु ने 36 रन, नीभ ने 28 रन, वेदांत ने नाबाद 17 रनों की बेहतरीन पारी खेली। मधुबनी मास्टर स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए हरशु ने 3 विकेट, रितेश कुमार ने 2 विकेट प्राप्त किया।
मधुबनी मास्टर स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब जीत के लिए 180 रनों का पीछा करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आल आउट होकर 143 रन ही बना पाई। और 36 रनों से जीत दर्ज कर हरिओम स्पोर्ट्स ने स्व ललित नारायण मिश्रा क्रिकेट सीरीज प्रतियोगिता के ओपन टू ऑल में 2-0 बढ़त बना ली। हरिओम स्पोर्ट्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए छोटू ने 3 विकेट, रितिक ने 2 विकेट एवं सौरभ ने 1 विकेट प्राप्त किया। मैच में अंपायरिंग की भूमिका निभा रहे हैं बिमल मुकेश, आनंद कुमार एवं स्कोरर अफफान थे।
ईस्ट जोन पूर्व क्रिकेट चेयरमैन व क्रिकेट प्रशिक्षक हरिओम झा ने कहा कि हम सबों का प्रयास है कि हर आयु वर्ग को खेलने का अवसर प्रदान करें। ताकि युवा पीढ़ी के खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन करने का अवसर मिल सके। ललित नारायण मिश्रा क्रिकेट सीरीज का शेष मुकाबला शनिवार एवं रविवार को खेल जाएगा। मुकाबला को देखने के लिए काफी संख्या में अभिभावक गण एवं खेल प्रेमी गण उपस्थित थे।

