Saturday, May 23, 2026
Home Uncategorized ललन बाबू मेमोरियल school cricket league अंडर-13 फरवरी के अंतिम सप्ताह में

ललन बाबू मेमोरियल school cricket league अंडर-13 फरवरी के अंतिम सप्ताह में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 8 जनवरी। ललन बाबू फाउंडेशन, पिंजरी के तत्वावधान में फरवरी के अंतिम सप्ताह में ललन बाबू स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-13 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

यह जानकारी ललन बाबू फाउंडेशन के संस्थापक सह भाजपा क्रीड़ा, बिहार प्रदेश के सह संयोजक के उपाध्यक्ष राज शेखर ने दी। उन्होंने बताया कि टर्निंग प्वायंट के निदेशक विजय शर्मा आयोजन अध्यक्ष होंगे।

उन्होंने बताया कि इस लीग में 8 टीमें खेलेंगी। टीमों के गठन के लिए खिलाड़ियों का ओपन ट्रायल से होगा। उन्होंने कहा कि आईपीएल की तर्ज पर आयोजित इस लीग में खेलने वाली सभी टीमों को रंगीन ड्रेस उपलब्ध कराया जायेगा। मैचों का आयोजन लीग आधार पर किया जायेगा। टीमों के गठन के सेलेक्शन ट्रायल पटना में 4-5 सेंटरों पर आयोजित किया जायेगा। सेलेक्शन ट्रायल के वेन्यू और तिथि की घोषणा जल्द कर दी जायेगी।

आयोजन अध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि प्रत्येक दिन मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया जायेगा। इसके अलावा विजेता व उपविजेता टीमों को चमचमाती ट्रॉफी के अलावा व्यक्तिगत पुरस्कारों की बारिश होगी। साथ ही इस बार कुछ विशेष पुरस्कार भी दिये जायेंगे। बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन और मैन ऑफ द लीग, बेस्ट विकेटकीपर, बेस्ट फील्डर और उदीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार दिया जायेगा। साथ ही विजेता टीम को आईपीएल मैच देखने के लिए टिकट देने पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मैचों का संचालन पैनल अंपायरों द्वारा किया जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights