Tuesday, June 2, 2026
Home बिहारक्रिकेट Sheohar District Cricket League में सोनौल सुल्तान क्रिकेट क्लब विजयी

Sheohar District Cricket League में सोनौल सुल्तान क्रिकेट क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

शिवहर, 2 जनवरी। शिवहर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत मंगलवार को खेले गए पांचवें मुकाबले में सी पी एन ने सोनौल सुल्तान क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हराया। सी पी एन के गेंदबाज प्रवीण बने मैन ऑफ द मैच।

टॉस जीतकर सी पी एन स्पोर्ट्स एकेडमी के कैप्टन ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और सोनौल सुल्तान टीम को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। सोनौल सुल्तान टीम ने 21.5 ओवरों में 10 विकेट गंवा कर 84 रन बनाए। टीम की तरफ से केशव राज ने 38 रनों की पारी खेली। सी पी एन स्पोर्ट्स एकेडमी के गेंदबाज एवं मैन ऑफ द मैच प्रवीण ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में मात्र 21 रन देकर सोनौल सुल्तान क्रिकेट क्लब के 3 बल्लेबाजों को आउट किया। छोटे से लक्ष्य 85 रनों का पीछा करते हुए सी पी एन स्पोर्ट्स एकेडमी के बल्लेबाजों ने 13वें ओवर में हीं मात्र 2 विकेट गंवाकर यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया। सीनियर डिवीजन का छठा मैच यंग स्टार क्रिकेट क्लब एवं सोनौल सुल्तान क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.