Home बिहारक्रिकेट Lalit Narayan Mithila University इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट मधुबनी में 6 नवंबर से

Lalit Narayan Mithila University इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट मधुबनी में 6 नवंबर से

by Khel Dhaba
0 comment

मधुबनी, 05 नवंबर। ललित नारायण मिथिला विश्व विद्यालय दरभंगा के तत्वाववधान में विश्वेश्वर सिंह जनता महाविद्यालय राजनगर मधुबनी की मेजबानी में अन्तर महाविद्यालय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता सोमवार (6 नवंबर) से शुरू होगी।

विश्वेश्वर सिंह जनता महाविद्यालय राजनगर मधुबनी के प्राचार्य जीवाकांत झा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में एम एल एस एम कॉलेज दरभंगा, सी एम कॉलेज दरभंगा, आर के कॉलेज मधुबनी, एम जी कॉलेज दरभंगा, समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर, एम एम टी एम कॉलेज दरभंगा, आर वी कॉलेज दलसिंहसराय, जनता कॉलेज झंझारपुर, वी आर वी कॉलेज समस्तीपुर, के वी एस सी कॉलेज उच्चैठ, वी एस जे कॉलेज राजनगर, बी एम कॉलेज बहेड़ी, जे एन कॉलेज मधुबनी, एल के वी डी कॉलेज ताज पुर, ए पी एस एम कॉलेज बरौनी, ए एन डी कॉलेज शाहपुरपटोरी, एम टी टी कॉलेज मधुबनी और जी डी कॉलेज बेगूसराय शामिल है।

तकनीकी समिति के हेड राज्यस्तरीय क्रिकेट अंपायर सुरेन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि सभी मैच विश्वेश्वर सिंह जनता महाविद्यालय राजनगर मधुबनी के मैदान पर खेला जाएगा और इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच 11 नवम्बर 2023 को खेला जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights