Monday, April 20, 2026
Home बिहारक्रिकेट Cooch Behar Trophy के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का सेलेक्शन ट्रायल 5 नवंबर से

Cooch Behar Trophy के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का सेलेक्शन ट्रायल 5 नवंबर से

by Khel Dhaba
0 comment

पटना,3 नवंबर। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 डेज क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली बिहार टीम के चयन हेतू विशेष ट्रायल सह अभ्यास शिविर के लिए सूचना जारी की है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की वेबसाइट पर डाली गई सूचना के अनुसार आगामी 5 से 8 नवंबर तक बिहार कैंब्रिज क्रिकेट एकेडमी, नहरपुरा, एम्स रोड, पटना में इसका आयोजन किया जायेगा। इसमें, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा अंडर-19 आयु वर्ग के क्रिकेटरों के लिए कराये गये Inter District Tournament में किए भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सूची संलग्न की जा रही है।


सत्र 2023-24 की अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी टीम के सदस्य स्टैंड बाई सहित और विगत सत्र 2022-23 के कूच बिहार टीम के योग्य सदस्य, जिनका नाम इस सूची में नहीं है वो भी इस ट्रायल सह अभ्यास शिविर में भाग लेंगे। किसी भी प्रकार की रिपोर्टिंग संबंधित जानकारी के लिए बिपिन कुमार (मोबाइल नंबर:- 9021902881) पर संपर्क किया जा सकता है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights