Sunday, April 19, 2026
Home बिहारअन्य national grappling wrestling में बिहार के शशिकांत को डबल गोल्ड

national grappling wrestling में बिहार के शशिकांत को डबल गोल्ड

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 1 अक्टूबर। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक ( हरियाणा ) में खेली जा रही तीसरी राष्ट्रीय सीनियर ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग के (62 किलोग्राम वजन) में गी-स्टाइल में बिहार के शशिकांत सिंह ने मेजबान हरियाणा के गौरव दहिया को 4-0 अंको से पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। जबकि पुरुष वर्ग के हीं 62 किलोग्राम वजन के नोगी-स्टाइल में शशिकांत सिंह ने कांस्य पदक हासिल कर दोहरी सफलता प्राप्त किया।

दोहरा पदक प्राप्त करने पर शशिकांत सिंह (पूर्वी चम्पारण) को ग्रैपलिंग कुश्ती कमेटी ऑफ बिहार के अध्यक्ष किशलय किशोर ने शशिकांत सिंह को बधाई देते हुए कहा कि अतिशीघ्र ग्रैपलिंग कुश्ती कमेटी ऑफ बिहार की ओर से सम्मानित किया जायेगा। जबकि ग्रैपलिंग कुश्ती कमेटी ऑफ बिहार के महासचिव गौरी शंकर,प्रशिक्षक दीपक सिंह कश्यप,पटना जिला सचिव-सह-राष्ट्रीय तकनीकी पदाधिकारी सतीश कुमार,कोषाध्यक्ष रवि रंजन कुमार,पूर्वी चम्पारण जिला ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल,पश्चिमी चम्पारण जिला संघ के सचिव विकास कुमार ने भी बधाई दी है। ज्ञातव्य हो कि शशिकांत सिंह ने 2021 में नई दिल्ली में आयोजित पहली सीनियर राष्ट्रीय ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर बिहार राज्य को गौरवान्वित कर चुके हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights