Monday, June 8, 2026
Home बिहार ईस्ट जोन Sub junior Hockey चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम घोषित

ईस्ट जोन Sub junior Hockey चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम घोषित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 22 सितंबर। आगामी 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक रांची (झारखंड) में होने वाली पहली हॉकी इंडिया ईस्ट जोन सब जूनियर महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने वाली बिहार टीम की घोषणा कर दी गई है। महिला टीम की कमान लक्ष्मी कुमारी और पुरुष टीम की अमरेन्द्र कुमार सिंह को सौंपी गई है।

चैंपियनशिप में भाग ले रही हॉकी बिहार टीम इस प्रकार है
महिला टीम : गुंजा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी (कप्तान),अंशु कुमारी, समीक्षा कुमारी, शिवानी कुमारी, अंजलि कुमारी, सपना कुमारी, पुष्पांजलि कुमारी, ख़ुशबू कुमारी, कुमारी संजना भारती, बिजली कुमारी(उप कप्तान) , मोनिका मुरमू, सुप्रिया कुमारी, कोमल कुमारी, अदिति सिंह , साधना कुमारी, आकांक्षा यादव , सुकराना परवीन है ।

पुरुष टीम-विवेक विश्वकर्मा, अमृतांशु पांडेय, अभय शाह, सत्यम कुमार पांडे , मोहम्मद अब्दुल्ला , रवीश कुमार , विनय कुमार , मोहम्मद आतिफ़ अली, सौभीत राज तिवारी, ओम नारायण कुमार , संतु कुमार , विकास कुमार , अमरेन्द्र कुमार सिंह (कप्तान), अजय कुशवाह, आशीष रंजन, (उप कप्तान), निखिल नवीन कुमार, सुमन कुमार, सावन कुमार हैं। महिला कोच प्रांजल कुमारी और मैनेजर बेबी रानी और पुरुष के अनंत कुमार कोच और मुनीन्द्र मैनेजर के रूप में शामिल है।

हॉकी बिहार संयुक्त सचिव मनोज कुमार , मिन्नी कुमारी , प्रीति कुमारी, संयोजक मुनिंद्रा , एनआईएस कोच तुलसी कुमारीएवम् बिहार टीम के मैनेजर प्रांजल कुमारी ने हॉकी इंडिया द्वारा दी गई उपकरण को प्रदान किए। हॉकी बिहार के अध्यक्ष श्रवण कुमार एवं महा सचिव मोहम्मद मुश्ताक़ अहमद , चेयरमैन सेलेक्शन कमेटी के मनोज कुमार एवं संजय तिवारी ने शुभकामनाएं दी।

बिहार महिला खो-खो लीग

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.