Thursday, May 14, 2026
Home अंतरराष्ट्रीय स्मिथ का खुलासा, चोट के साथ खेलता रहा Ashes series

स्मिथ का खुलासा, चोट के साथ खेलता रहा Ashes series

by Khel Dhaba
0 comment

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने खुलासा किया है कि इंग्लैंड के खिलाफ लार्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान उनकी कलाई में चोट लग गई थी और वह एशेज सीरीज के अधिकतर हिस्से में इस चोट के साथ ही खेलते रहे।

इस 34 वर्षीय खिलाड़ी ने दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 110 रन बनाए थे लेकिन इस दौरान उनकी बायीं कलाई चोटिल हो गई थी।

स्मिथ ने फॉक्स क्रिकेट से कहा कि मैं लॉर्डस में चोटिल हो गया था। मैं नहीं जानता कि चोट कब लगी लेकिन यह हादसा मैदान पर हुआ। रात को मुझे इसका पता चला। कलाई में थोड़ा सूजन आ गई थी।

उन्होंने कहा कि मैं इसके बाद अगले मैच में खेला और फिर ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए मैच से पहले मुझे दर्द निवारक इंजेक्शन लेने पड़े। स्वदेश लौटने पर मुझे लगा कि मैं अब भी फिट नहीं हूं। मैं अब भी कई चीजों को सही तरीके से नहीं कर सकता हूं। स्मिथ ने कहा कि मैंने एक और स्कैन कराया जिससे पता चला कि कलाई में हल्का फ्रैक्चर है।

ऑस्ट्रेलिया पहले दो टेस्ट मैच जीतकर इंग्लैंड में 2001 के बाद पहली एशेज सीरीज जीतने की तरफ बढ़ रहा था। इंग्लैंड ने हालांकि शानदार वापसी करके आखिर में सीरीज बराबर कर दी थी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights