Tuesday, February 24, 2026
Home Slider राज्य में खेलों के विकास के लिए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मिलेंगे खेल संघों के पदाधिकारी

राज्य में खेलों के विकास के लिए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मिलेंगे खेल संघों के पदाधिकारी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार में खेलों के विकास की गति और तेज करने के उद्देश्य से बिहार के खेल संघों का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही राज्य के उपमुख्यमंत्री माननीय तेजस्वी प्रसाद यादव से बात करेगा और उनके समक्ष अपना एक प्रोग्राम पेश करेगा। यह फैसला रविवार को बिहार के खेल संघों की बैठक में लिया गया। खेल संघों की बैठक बिहार ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री अब्दुल बारी सिद्दिकी की अध्यक्षता में उनके आवास पर हुई।

बैठक के दौरान यह चर्चा हुई कि सबसे पहले हमलोग राज्य में खेल संसाधनों की वर्तमान स्थिति का डाटा तैयार कर लें। साथ ही खेलों के विकास के लिए किन-किन चीजों की कमी अभी राज्य में है उसका पूरा लेखा-जोखा तैयार कर लिया और पूरा मसौदा के साथ उपमुख्यमंत्री से वार्ता की जायेगी। बैठक के दौरान ही बिहार ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अब्दुल बारी सिद्दिकी ने इस संबंध में राज्य के माननीय कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय से बात कर इसकी जानकारी दी।

बैठक में आगामी गोवा नेशनल गेम्स को लेकर चर्चा हुई और इस संबंध में भी जल्द खेल संघों का प्रतिनिधिमंडल खेल विभाग के उपमुख्य सचिव से वार्ता करेगा। बैठक के दौरान एक पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया जिसके चेयरमैन बिहार वॉलीबॉल संघ के सचिव रामाशीष प्रसाद सिंह होंगे। संयोजक बिहार ओलंपिक संघ के महासचिव मुश्ताक अहमद होंगे। सदस्य के रूप में बिहार राज्य कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय सिंह, बिहार साइक्लिंग संघ के सचिव कौशल किशोर सिंह एवं पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता अजय कुमार होंगे। यह पांच सदस्यीय कमेटी खेल संसाधनों से लेकर मसौदों को तैयार कर जल्द बिहार ओलंपिक संघ को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

इस बैठक में बिहार ओलंपिक संघ के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद, बिहार वॉलीबॉल संघ के सचिव रामाशीष प्रसाद सिंह, बिहार राज्य कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय सिंह, बिहार साइक्लिंग एसोसिएशन के सचिव कौशल किशोर सिंह, बिहार एथलेटिक्स संघ के सचिव लियाकत हुसैन, बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन, बिहार हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, सचिव ब्रज किशोर शर्मा, बास्केटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव सुशील कुमार, बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव राजीव कुमार सिंह, बिहार ताइक्वांडो संघ के संयुक्त सचिव समता राही, बिहार लॉन बॉल के मोहम्मद मुख्तार समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights