Monday, June 22, 2026
Home राष्ट्रीयटेबुल टेनिस अल्टीमेट टेबुल टेनिस : पुणेरी को हराकर चेन्नई लगातार दूसरी बार फाइनल में

अल्टीमेट टेबुल टेनिस : पुणेरी को हराकर चेन्नई लगातार दूसरी बार फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पुणे। अनुभवी भारतीय खिलाड़ी शरत कमल के शानदार खेल के दम पर गत चैम्पियन चेन्नई लायन्स ने शनिवार को यहां पुणेरी पलटन को शिकस्त देकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनायी।

चेन्नई ने सेमीफाइनल मुकाबले को 8-3 से आसानी से अपने नाम किया। फाइनल में टीम के सामने गोवा चैलेंजर्स की चुनौती होगी।

राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन शरत ने यांगजी लियू के साथ मिश्रित युगल मुकाबले में मानुष शाह और हाना मातेलोवा की जोड़ी को  11-4, 9-11, 11-6 से हराया।

इस जीत के बाद चेन्नई की टीम ने अपनी बढ़त 7-2 कर ली।

शरत ने इसके बाद पुरुष एकल के अपने मुकाबले के शुरुआती गेम में मानुष के खिलाफ 5-11 से पिछड़ने के बाद दूसरे गेम में 11-5 से जीता। उनकी जीत के साथ ही टीम ने 8-3 की निर्णायक बढ़त बना ली।

इससे पहले बेनेडिक्ट डूडा ने ओमान अस्सर को 11-5, 11-7, 11-6 से हराकर चेन्नई को 3-0 की शानदार बढ़त दिलायी।

चेन्नई की लियू ने इसके बाद हाना से पहले गेम में पिछड़ने के बाद 3-11, 11-8, 11-7 से जीत दर्ज की जिससे चेन्नई ने कुल बढ़त 5-1 हो गयी थी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.