Thursday, June 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट मिथिलेश शर्मा मेमोरियल अंडर-16 इनामी स्कूली क्रिकेट 20 जून से

मिथिलेश शर्मा मेमोरियल अंडर-16 इनामी स्कूली क्रिकेट 20 जून से

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। आगामी 20 जून से बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर मिथिलेश शर्मा अंडर-16 इनामी डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी के मैनेजर प्रेम शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि विजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 21 हजार नकद और उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 10 हजार नकद पुरस्कार दिये जायेंगे।

इस टूर्नामेंट में 16 स्कूली/एकेडमी व संस्थान की टीमों को प्रविष्टि दी जायेगी। मैच 25-25 ओवरों का खेला जायेगा और मैच नॉकआउट आधार पर होगा। प्रतिदिन दो-दो मैच खेले जायेंगे। मैच रंगीन ड्रेस में सफेद गेंद से खेला जायेगा।

उन्होंने बताया कि मैच पैनल अंपायर करेंगे। साथ ही प्रतिदिन मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जायेगा। साथ ही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर समेत कई पुरस्कार दिये जायेंगे। साथ ही उदीयमान खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा। मैच में खेलने हेतू उम्र सत्यापन हेतू जन्म प्रमाण पत्र आधार कार्ड प्रत्येक मैच के दौरान खिलाड़ी को साथ लाना होगा। टूर्नामेंट से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए आप मोबाइल नंबर 8178317323 पर संपर्क कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.