बेगूसराय। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में कराये जा रहे बीसीए इंटर जोनल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मैच में टीम ओरेंज ने टीम येलो को पांच विकेट से पराजित किया।
बेगूसराय के रेलवे लोहिया मैदान पर खेले गए मुकाबले में टीम येलो ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 38 ओवर में सभी विकेट खोकर 223 रन बनाये। जवाब में टीम ओरेंज की टीम 31 ओवर में पांच विकेट पर 225 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।
संक्षिप्त स्कोर
टीम येलो : 38 ओवर में 223 रन पर ऑल आउट विराज राज 10, चेतन कुमार 16,मो राशिद अंसारी 35,शुभम 30, सुंधाशु शेखर 43, प्रेयांश राज 13,अरसलान 14,अतिरिक्त 47, अर्णव राज 3/25,हर्ष राज 1/59,रंजीत पासवान 1/28,तबरेज अली 1/22,रौशन कुमार 3/19
टीम ओरेंज : 31 ओवर में पांच विकेट पर 225 रन, भरत कुमार 17, कुणाल 23,कृष 26,यातिश झा नाबाद 86,रिषभ ठाकुर 32,अतिरिक्त 30, सुधांशु शेखर 1/20,रजनीश कुमार 1/32, अरसलान 1/27,मोहम्मद राशिद अंसारी 1/6




