Saturday, May 23, 2026
Home झारखंड 67th National School Under-14 Football 17 जनवरी से रांची में, तैयारी अंतिम चरण में

67th National School Under-14 Football 17 जनवरी से रांची में, तैयारी अंतिम चरण में

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 15 जनवरी। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड की मेजबानी में रांची में 17 से 21 जानवरी तक आयोजित होने वाली 67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल 2023-24 के अंर्तगत अंडर-14 बालक एवं बालिका फ़ुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारी अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रतियोगिता के मैच बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, खेल गांव प्रैक्टिस ग्राउंड, बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी, मंदिर मैदान मोरहाबादी एवं विकास विद्यालय में खेले जाएंगे।

टीमों का पहुंचना शुरू, पारंपरिक तरीके से हो रहा स्वागत

प्रतियोगिता के आयोजन सचिव धीरसेन सोरेंग ने बताया कि अभी तक हरियाणा,पंजाब, महाराष्ट्र, तेलंगाना, नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय की टीमें रांची पहुंच चुकी है। स्टेशन पहुंचने पर टीमों का स्वागत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् द्वारा पारंपरिक तरीके से किया जा रहा है। 16 जानवरी को सुबह तक विद्या भारती, आंध्र प्रदेश, केरल, गुजरात, पुडुचेरी , मणिपुर, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और जम्मू एवं शेष टीमें शाम तक रांची पहुंचेंगी। 67वी राष्ट्रीय स्कूली खेल की अध्यक्ष श्रीमती किरण कुमारी पासी (आई ए एस)ने बताया कि खिलाड़ियों को हर सम्भव सुविधा प्रदान करने के लिए विभाग कृतसंकल्पित है।

प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम घोषित

इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली झारखंड के टीमों की घोषणा कर दी गई
बालक टीम :-
बादल उरांव, सुजीत मुर्मू, सुरेश उरांव, शीतल विक्टर कंडुलना, मोहित हेंब्रम, अजय उरांव, निखिल कुमार महतो, आशीष कुजूर, शुभम कुमार, सेंगल शुकुल मुंडा, सत्यम महतो, विकास मुर्मू, रिदम राज, विजय मुर्मू , अनिकेश उरांव, ऋषि कुमार, रणधीर कुमार सोरेन, प्रवीण उरांव एवं दीपक कुमार यादव

बालिका :-
माउटुशी मंडल, दीपिका कुमारी, बीना कुमारी, गौरी सिंह, सुनीता टुडू, सोनल मुंडा, उषा उरांव, रंजीता हेमब्रेम, मेरी हंसदा, आयुषी कुमारी, सूचिता ओरांव, प्रीती कुमारी, रीमा कुमारी, सिमरन कुमारी, अनुष्का कुमारी एवं राजनंदनी कुमारी

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights