Thursday, June 4, 2026
Home Slider 33rd National Sub junior Girls Kabaddi : बिहार टीम का शानदार आगाज, केरल पर दर्ज की शानदार जीत

33rd National Sub junior Girls Kabaddi : बिहार टीम का शानदार आगाज, केरल पर दर्ज की शानदार जीत

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 31 मार्च। अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में बिहार राज्य कबड्डी संघ की मेजबानी में स्थानीय पाटलिपुत्र खेल परिसर में रविवार से शुरू 33वीं नेशनल सबजूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप में बिहार टीम ने अपने पदक का अभियान शुरू किया। उद्घाटन मुकाबले में बिहार ने केरल को 67-11 के भारी अंतर से पराजित किया।

बिहार और केरल के बीच खेला गया उद्घाटन मुकाबला पूरी तरह से एकतरफा रहा। इस मैच में केरल की टीम पूरी तरह से नतमस्तक नजर आई। बिहार की ओर से कप्तान खुशी कुमारी, प्रतिभा कुमारी, श्रेया कुमारी, अनुष्का कुमारी, मणि कुमारी ने शानदार खेल दिखाया। रेड से लेकर टैकल में बिहार टीम पूरी तरह हावी रही। बिहार टीम की शानदार जीत पर बिहार राज्य कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

अन्य मुकाबलों में तमिलनाडु ने जे एंड के को 55-9, हरियाणा ने गुजरात को 56-15, यूपी ने आंध्रप्रदेश को 67-30, दिल्ली ने त्रिपुरा को 45-1, पंजाब ने झारखंड को 46-18 से हराया।

गुजरात 26 अंक- साईं 26अंक
उत्तर प्रदेश 67 अंक- आन्ध्र प्रदेश 30
असम 45 -आन्ध्र प्रदेश 27अंक
चंडीगढ़ 40अंक- त्रिपुरा 03अंक
कर्नाटक 48- ओडिशा 33अंक
उत्तरांचल 68- महाराष्ट्र 68
गोवा 44 अंक- बंगाल 16 अंक
हिमाचल 28 अंक- मणिपुर28 अंक
राजस्थान 62 अंक मध्य प्रदेश 24

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.