Saturday, May 2, 2026
Home राष्ट्रीय गोवा करेगा इंडियन सुपर लीग फाइनल की मेजबानी : नीता अंबानी

गोवा करेगा इंडियन सुपर लीग फाइनल की मेजबानी : नीता अंबानी

by Khel Dhaba
0 comment

मुंबई। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का फाइनल गोवा के मडगांव में 14 मार्च को खेला जाएगा। फुटबाल स्पोट्र्स डेवलपमेंट लिमिटेड की संस्थापक अध्यक्षा नीता अंबानी ने रविवार को यह जानकारी दी।
फाइनल मुकाबला मडगांव के फार्तोदा स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 14 मार्च को शाम सात बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा।
अंबानी ने कहा, ‘‘गोवा आईएसएल फाइनल की मेजबानी का हकदार है। इस बात से कोई इन्कार नहीं कर सकता कि गोवा को अपनी फुटबाल से प्यार है और हम गोवा के लोगों के लिये फुटबाल का सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला शहर में लाना चाहते हैं। ’’
फार्तोदा का जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम एफसी गोवा का घरेलू मैदान है। एफसी गोवा आईएसएल के लीग चरण में शीर्ष पर रहकर एएफसी चैंपियन्स लीग 2021 के ग्रुप चरण में जगह पक्की की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights