Saturday, May 23, 2026
Home Slider समस्तीपुर जिला फुटबॉल लीग में यंग राइजिंग स्टार क्लब जीता

समस्तीपुर जिला फुटबॉल लीग में यंग राइजिंग स्टार क्लब जीता

by Khel Dhaba
0 comment

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित जिला फुटबॉल लीग 2020-21का आयोजन पटोरी में किया जा रहा है। रविवार को खेले गए दूसरा सेमीफाइनल मैच एस एस सी किसनपुर टीम एवं यंग राइजिंग स्टार क्लब ए पटोरी टीम के बीच खेला गया जिसमें 3-0 यंग राइजिंग स्टार क्लब पटोरी ने जीत हासिल की।

प्रथम गोल राहुल कुमार ने 31वें मिनट, दूसरा गोल असरफ ने 39वें मिनट और तीसरा गोल मुकेश कुमार ने किया। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार चौधरी ,संयुक्त सचिव अमित रंजन ,शिव रंजन प्रसाद,बी0डी0 नारायण, इस्तियाक अहमद, वीरेंद्र कुमार मंटू, पप्पू जी,शिव प्रकाश चौधरी, दिवाकर कुमार,मुखिया मोहन ठाकुर,अनिल कुमार शंभू ,अरिमर्दन राय ,चंदन तिवारी, मुख्य निर्णायक की भूमिका में रवि रंजन  सहायक रेफरी विनय कुमार ,मो0 शाहिद आलम,रेफरी  दिनेश कुमार सुमन और दर्शक मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights