Tuesday, June 16, 2026
Home राष्ट्रीय Women’s Asian Hockey Championship : जापान की टीम रांची पहुंची, हुआ शानदार स्वागत

Women’s Asian Hockey Championship : जापान की टीम रांची पहुंची, हुआ शानदार स्वागत

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 22 अक्टूबर। आगामी 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक रांची में आयोजित होने वाली वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए टीमों का आना शुरू हो गया है। रविवार को जापान की टीम रांची पहुंची है। रांची एयरपोर्ट पर टीम की झारखंडी परंपरा के साथ स्वागत किया गया। मौके पर सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था की गई। खुद सिटी एसपी टीम के स्वागत के लिए हटिया डीएसपी, डोरंडा थाना प्रभारी एयरपोर्ट पुलिस के साथ मौजूद थे।

हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह सहित हॉकी झारखंड के कई पदाधिकारी खिलाड़ियों के स्वागत के लिए पहुंचे। रविवार की रात ही मेजबान भारत की टीम भी रांची पहुंचेगी। जबकि 23 अक्टूबर को कोरिया, 24 अक्टूबर को मलेशिया और 25 अक्टूबर को चीन और थाईलैंड की टीम रांची पहुंचेगी और प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेगी।

जापान और थाईलैंड की टीम चाणक्य बीएनआर होटल में ठहरेगी। भारत, कोरिया की टीम होटल पार्क प्राइम में जबकि मलेशिया और चीन की टीम को रेडिसन ब्लू होटल में ठहराया जाएगा। तमाम होटल के सामने भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.