Friday, May 22, 2026
Home बिहारक्रिकेट विडेल क्लाथिंग पीडीसीए जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में भंवर पोखर व सिटी स्टूडेंट्स सीसी जीते

विडेल क्लाथिंग पीडीसीए जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में भंवर पोखर व सिटी स्टूडेंट्स सीसी जीते

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पटना जिला में क्रिकेट संचालन के लिए गठित तदर्थ समिति के तत्वावधान में हो रही विडेल क्लॉथिंग द्वारा प्रायोजित पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सोमवार को खेले गए मैचों में भंवर पोखर सीसी और सिटी स्टूडेंट्स क्लब ने जीत हासिल की। सिटी स्टूडेंट्स क्लब के अनीस कुमार (23 रन, 3 विकेट) और भंवर पोखर के मोहम्मद शोएब अख्तर (चार विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

मंगल तालाब ग्राउंड पर खेले गए मैच में भंवर पोखर सीसी ने कदमकुआं सीसी को पांच विकेट जबकि खेमनीचक ग्राउंड पर खेले गए मैच में सिटी स्टूडेंट्स क्लब ने पॉयनियर सीसी को 27 रन से पराजित किया।

मंगल तालाब ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस कदमकुआं सीसी ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 16.3 ओवर में मात्र 94 रन पर अपने सभी विकेट खो दिये। जवाब में भंवर पोखर सीसी ने 15.5 ओवर में पांच विकेट पर 95 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

खेमनीचक ग्राउंड पर खेले गए मैच में सिटी स्टूडेंट्स क्लब ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 28.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 215 रन बनाये। पवन आर्यन ने 58 रन की पारी खेली। जवाब में पॉयनियर सीसी की टीम 26.3 ओवर में 188 रन पर ऑल आउट हो गई।

संक्षिप्त स्कोर
मंगल तालाब ग्राउंड
कदमकुआं सीसी : 16.3 ओवर में 94 रन पर ऑल आउट केशव रघुवंशी 36, प्रिंस 17, अतिरिक्त 16, मोहम्मद शोएब अख्तर 4/23,सौरभ सिंह 2/18,गौरव कुमार 2/24

भंवर पोखर सीसी : 15.5 ओवर में पांच विकेट पर 95 रन, कृष्णकांत 13, प्रभात 41,आशीष कुमार 18,अतिरिक्त 17, प्रिंस कुमार 2/12,केशव रघुवंशी 2/22,अनुराग 1/12

खेमनीचक ग्राउंड

सिटी स्टूडेंट्स क्लब : 28.1 ओवर में 215 रन पर ऑल आउट अनीस 23,कार्तिक राज 29,पवन आर्यन 58,रोहित राज 29,राजीव 32,प्राज्ज्वल 22, अतिरिक्त 15,कन्हैया कुमार 2/44,शिवम कुमार 3/41,दिवाकर 1/40, सर्वेश सागर 1/38,विशाल कुमार 3/37

पॉयनियर सीसी : 26.3 ओवर में 188 रन पर ऑल आउट विशाल 49,मनीष देव 38,सर्वेश सागर 24,कन्हैया कुमार 23,दिवाकर 22, प्राज्ज्वल 1/14, राजीव 1/53,अनीस 3/31,पवन आर्यन 1/11, रोहित राज 2/24

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights