Wednesday, May 20, 2026
Home Slider वीर कुंवर सिंह क्लब प्रदीप मेमोरियल क्रिकेट के फाइनल में

वीर कुंवर सिंह क्लब प्रदीप मेमोरियल क्रिकेट के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

आरा। वीर कुंवर सिंह क्लब ने वाईसीसी, कोईलवर को 18 हरा कर प्रदीप मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।
भोजपुर जिला के कोईलवर स्थित वाईसीसी ग्राउंड पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में वीर कुंवर सिंह क्रिकेट क्लब ने पहले बैटिंग करते हुए 28.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 179 रन बनाये। नीतीश ने 16, प्रकाश ने 46, अंकित राज ने 10, चंदन ने 13, ब्रजेश यादव ने 29, अभिषेक ने 23, रतन ने 16 रन बनाये। दीपू ने 24 रन देकर 3, अविनाश ने 25 रन देकर 3, परमजीत सिंह ने 42 रन देकर 1, सागर तिवारी ने 22 रन देकर 3 विकेट चटकाये।
जवाब में वाईसीसी कोईलवर की टीम 27.2 ओवर में 161 रनों पर ऑल आउट हो गई। अविनाश ने 18, कुंदन ने 13, सागर तिवारी ने 32, प्रियांशु ने 45, दीपू ने 15 रन बनाये। अरुण ने 38 रन देकर 2, रतन ने 25 रन देकर 4, विशाल मिश्रा ने 21 रन देकर 1, अंकित राज ने 36 रन देकर 3 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights