Saturday, May 23, 2026
Home Slider अंडर-23 वीमेंस टी-20 क्रिकेट : रेलवे ने बिहार के सात विकेट से हराया

अंडर-23 वीमेंस टी-20 क्रिकेट : रेलवे ने बिहार के सात विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के तत्वावधान में चल रही वीमेंस अंडर-23 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में भी बिहार को हार का सामना करना पड़ा। रेलवे ने बिहार को सात विकेट से पराजित किया। बिहार का अगला मैच 15 नवम्बर को त्रिपुरा से है।

गुवाहाटी में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के अंतर्गत बुधवार को शहर के जजेज फील्ड पर खेले गए मैच में टॉस बिहार ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 71 रन बनाये। श्रुति गुप्ता ने 7, अपूर्वा कुमारी ने 10 , हर्षिता भारद्वाज ने 11, कप्तान शिखा सिंह ने 6, याशिता सिंह ने 17, आराध्य राज ने 3 और रचना कुमारी ने 8 रन बनाये। रेलवे की ओर से पोपरी और ऋतू ने दो-दो, कषमा और तानु ने एक एक विकेट लिए।
जवाब में रेलवे ने 10 ओवर में तीन विकेट पर 72 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। रेलवे की ओर आरती ने 25, नुज़त ने 16, स्नेहा ने 4, लक्ष्मण यादव ने 14, जिलू पोपरी ने नाबाद 9 रन बनाये। बिहार की ओर से प्रीति कुमारी और निवेदिता ने एक-एक विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights