Friday, May 22, 2026
Home बिहारक्रिकेट Casa Piccola School Cricket League का तीसरा सेलेक्शन ट्रायल संपन्न, 43 प्लेयर चयनित

Casa Piccola School Cricket League का तीसरा सेलेक्शन ट्रायल संपन्न, 43 प्लेयर चयनित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 31 दिसंबर। टर्निंग प्वायंट द्वारा आगामी फरवरी महीने में आयोजित की जाने वाली कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 क्रिकेट के चौथे सीजन में खेलने वाली टीमों के गठन के लिए तीसरा सेलेक्शन ट्रायल गुरुवार को सुपर ओवर क्रिकेट क्लब, मिथिला कॉलोनी में संपन्न हो गया।

ट्रायल का उद्घाटन भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश कुमार राजू, सह संयोजक राजशेखर, राजीव रंजन यादव,प्रवक्ता आनंद सिन्हा, कोषाध्यक्ष विकास सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार, सुपर ओवर क्रिकेट एकेडमी के प्रबंधक कौशलेंद झा राजेश कुमार, आयोजन अध्यक्ष विजय शर्मा, चयन ट्रायल संयोजक सुमित शर्मा, सेलेक्टर सौरभ चक्रवर्ती, सुमन अग्रवाल ने किया।
ट्रायल के सह संयोजक नवीन कुमार ने बताया कि इस ट्रायल में कुल147 प्लेयरों ने हिस्सा लिया जिसमें 43 प्लेयरों को सलेक्ट किया गया है।

उन्होंने बताया कि चौथा मेगा सेलेक्शन ट्रायल 4 जनवरी, 2024 को हाई परफॉरमेंस क्रिकेट एकेडमी, विकास विहार कॉलोनी, फुलवारीशरीफ रेलवे कॉलोनी में आयोजित किया जायेगा।
ट्रायल प्रभारी सुमित शर्मा ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी को पटना जिला के स्कूलों का छात्र खिलाड़ी होना अनिवार्य है। खिलाड़ी अपना आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल के अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र साथ लेकर भाग लेने हेतू ट्रायल स्थल पर पधारेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रायल के दौरान किसी भी खिलाड़ी के लिए बाहरी हस्तक्षेप अयोग्यता की श्रेणी में आयेगा। विशेष जानकारी के लिए सुमित शर्मा (मोबाइल नंबर-9386760620), नवीन कुमार (मोबाइल नंबर-7782868048) और राजा कुमार (मोबाइल नंबर-7858969611) से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

सेलेक्टेड प्लेयर
संकु कुमार, अनुभव कुमार, प्रणव झा, साहिल कुमार, सत्यम राज, आलोक राज, कृष राज, हर्ष गौतम, सूर्या प्रभाकर, उदित राज, यश राज, नबील सैयद उर रहमान, सुजल कुमार, युवराज, तिलक रंजन, आदित्य कुमार, वेदांत झा, वैभव राज, शोभित कुमार, हेमंत कुमार, रुद्रांशु कुमार, साश्वत राज, अंकित राज, पीयूष कुमार, हरि ओम शर्मा, विनय कुमार, शुभम कुमार, श्रेष्ठ कुमार, मन्नत कुमार, निखिल, दीपू कुमार, सुधांशु कुमार, अयान रितेश सिन्हा, कुमार कृष्णा, आर्यन सिंह, प्रिंस राज, अंकित कुमार, राधे श्याम, लक्की राज, रुपेश कुमार, आयुष राज, युवराज, आदित्य राज,

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights