Wednesday, June 3, 2026
Home बिहारअन्य अस्मिता खेलो इंडिया वीमेंस Kho-Kho League में होगी इनामों की बारिश, तैयारी अंतिम चरण में

अस्मिता खेलो इंडिया वीमेंस Kho-Kho League में होगी इनामों की बारिश, तैयारी अंतिम चरण में

by Khel Dhaba
0 comment
  • विजेता टीम को मिलेंगे 2.75 लाख रुपए
  • गोपालगंज के मिंज स्टेडियम में 28 दिसंबर से आयोजित है यह प्रतियोगिता
  • तैयारियों को दिया जा रहा हैं अंतिम रूप
  • तीन कोर्ट पर होगा मैचों का संचालन

पटना, 26 दिसंबर। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, गोपालगंज की मेजबानी में गोपालगंज के मिंज स्टेडियम में आयोजित होने वाली अस्मिता खेलो इंडिया वीमेंस खो-खो लीग (अंडर-14 और अंडर-18) में खिलाड़ियों पर पुरस्कारों की बारिश होगी।

विजेता टीम को मिलेंगे 2 लाख 75 हजार रुपए

यह जानकारी देते हुए खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव नीरज कुमार पप्पू ने बताया कि केंद्रीय खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण और खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग आयोजित इस लीग में प्रत्येक कैटेगरी की विजेता टीम को कुल 2 लाख 75 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी जायेगी। उपविजेता टीम को 1 लाख 75 हजार जबकि तृतीय स्थान पर रहने वाली दोनों टीमों को 75-75 हजार रुपए दिये जायेंगे। इसके अलावा उन्हें चमचमाती ट्रॉफी समेत अन्य व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिये जायेंगे।

तैयारी जोरों पर

गोपालगंज के जिला खेल पदाधिकारी अब्दुल रशीद ने बताया कि इस लीग के सफल आयोजन के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही है। उन्होंने बताया कि मिंज स्टेडियम में आयोजन के लिए तीन कोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के रहने व खाने की उत्तम व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों की हर सुख सुविधा का ख्याल रखा जायेगा।

डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा

गोपालगंज के जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच (आईएएस) ने इस लीग की तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान गोपालगंज डीम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि खिलाड़ियों से लेकर तकनीकी पदाधिकारियों समेत अन्य की मेजबानी में कोई कोर कसर नहीं रखी जाए। सुरक्षा से लेकर अन्य चीजों पर पूरी तरीके से ध्यान दिया जाए। बैठक के दौरान उपविकास आयुक्त कुमार निशांत विवेक समेत जिला के तमाम आलाधिकारी मौजूद थे।

टीमों का आना शुरू

खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव नीरज कुमार पप्पू ने बताया कि टीमों का आना शुरू हो चुका है। कर्नाटक और मेजबान बिहार टीम गोपालगंज पहुंच चुकी है। टीमों का गोपालगंज रेलवे स्टेशन पर शानदार स्वागत किया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.