Wednesday, June 17, 2026
Home T20 WORLD CUP यूएसए और कनाडा के बीच मैच से होगा ICC Men’s T20 World Cup का आगाज

यूएसए और कनाडा के बीच मैच से होगा ICC Men’s T20 World Cup का आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

टेक्सास, 1 जून। अमेरिका के टेक्सास स्थित ग्रांड प्रेयरी स्टेडियम में यूएसए और कनाडा के बीच आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के ऐतिहासिक उद्घाटन मैच के साथ इस आयोजन के नौवें संस्करण की शुरुआत होगी।

टेक्सास में उद्घाटन मैच की पूर्व संध्या पर पूरे अमेरिका में नए दर्शकों के लिए क्रिकेट को प्रसारित किया गया। अमेरिका पहली बार आईसीसी विश्व कप आयोजन की सह-मेजबानी कर रहा है। उत्साह का केंद्र बिंदु एक लाइटिंग प्रोजेक्शन शो था, जिसमें न्यूयॉर्क शहर के रॉकफेलर सेंटर बिल्डिंग में अब तक के सबसे बड़े आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के सभी 20 कप्तान शामिल थे। चारों समूहों के प्रत्येक कप्तान को मैनहट्टन की व्यस्त सड़कों के ऊपर चित्रित किया गया था।

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के राजदूत युवराज सिंह ने सुनिश्चित किया कि अमेरिकी क्रिकेट के प्रति जागरूक हो जाएं और उन्होंने गुड मॉर्निंग अमेरिका पर आकर नए प्रशंसकों को संयुक्त राज्य अमेरिका में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों को खेलते हुए देखने के लिए आमंत्रित किया। सेट पर आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप ट्रॉफी के साथ युवराज की तस्वीरें आईसीसी ऑनलाइन मीडिया जोन में उपलब्ध हैं।

अमेरिका
मोनांक पटेल (कप्तान), आरोन जोन्स (उपकप्तान), एंड्रीज गौस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, नितीश कुमार, नोशतुश केंजीगे, सौरभ नेत्रलवकर, शैडली वान शल्कविक, स्टीवन टेलर और शायन जहांगीर।

कनाडा
साद बिन जफर (कप्तान), आरोन जॉनसन, रविंदरपाल सिंह, नवनीत धालीवाल, कलीम सना, दिलोन हेलीगर, जेरेमी गॉर्डन, निखिल दत्ता, परगट सिंह, निकोलस किरटन, रेयानखान पठान, जुनैद सिद्दीकी, दिलप्रीत बाजवा, श्रेयस मोव्वा और ऋषिव जोशी।

मैच भारतीय समयानुसार दो जून को सुबह छह बजे होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.