Saturday, May 23, 2026
Home बिहारक्रिकेट रुबन कप अरवल क्रिकेट लीग में बरपा सुमित का कहर

रुबन कप अरवल क्रिकेट लीग में बरपा सुमित का कहर

by Khel Dhaba
0 comment

अरवल। अरवल जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे रुबन कप अरवल जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सोमवार को खेले गए मैच में सुमित राज की घातक गेंदबाजी से प्रभा देवी क्लब ने कृष्णा क्लब को 8 विकेट से पराजित कर दिया।


सुबह कृष्णा के कप्तान निशांत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और यह निर्णय बिल्कुल गलत साबित हुआ। प्रभा देवी के गेंदबाज सुमित राज के सामने कृष्णा की पूरी टीम नतमस्तक हो गयी और महज 39 रन बनाकर आउट हो गयी।

सुमित ने शानदार 5.2 ओवर में 1 मेडेन रखते हुए 11 रन देकर 9 विकेट झटके। एक विकेट फ़ैयाज़ ने हासिल की। प्रभा देवी के 9 बल्लेबाजों ने खाता भी नहीं खोला। कुणाल ने सबसे अधिक 18 तथा प्रीतम ने 7 रन बनाए। अतिरिक्त के रूप में 14 रन बने।


जबाव में प्रभा देवी ने महज 3.2 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। प्रभा देवी के लिए खालिद ने नाबाद 14 तथा धीरज ने 12 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 15 रन बने। गेंदबाजी में बिमलेश एवं आशुतोष ने 1 – 1 सफलता हासिल की।

आज के मैच में अभिमन्यु कुमार एवं राम रमैया ने अंपायर तथा सचिन ने स्कोरर की भूमिका निभाई। लीग में कल का मैच तक्षशिला स्पोर्ट्स क्लब बनाम रामा क्रिकेट क्लब खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights