Wednesday, May 27, 2026
Home बिहारक्रिकेट Sitamarhi District Cricket League में सोनबरसा 6 विकेट से जीता

Sitamarhi District Cricket League में सोनबरसा 6 विकेट से जीता

by Khel Dhaba
0 comment

सीतामढ़ी, 20 जनवरी। सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में उर्मिला देवी सदानंद यादव गुरुकुल डिग्री कॉलेज द्वारा प्रायोजित सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लीग में सोनबरसा ने पुपरी को 6 विकेट से हराया।

सोनबरसा ने आज टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पुपरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 8 विकेट खोकर 129 रनों का लक्ष्य रखा। सोनबरसा की तरफ गेंदबाजी करते हुए अनीश राज ने 3, रोहित ने 2 तथा सचिन ने 1 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में उतरी सोनबरसा की टीम ने महज 21.5 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। सोनबरसा की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सिद्धार्थ ने 62 तथा विकास ने 40 रनों का योगदान दिया। पुपरी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विवेक, शुभम, फरहान तथा अंकित ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

इस मैच के मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार सोनबरसा के सिद्दार्थ को दिया गया। इस मैच के स्कोरर अंकेश कुमार, अंपायर विक्रम तथा राजू राउत मौजूद थे। कल का मैच जो कि गुरुकुल डिग्री कॉलेज बनाम भूतही के बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights