Thursday, May 21, 2026
Home बिहारक्रिकेट श्यामल सिन्हा अंडर-16 मेंस क्रिकेट में समस्तीपुर की जीत में चमके नीतीश

श्यामल सिन्हा अंडर-16 मेंस क्रिकेट में समस्तीपुर की जीत में चमके नीतीश

by Khel Dhaba
0 comment

बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय के बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम के मैदान पर आयोजित श्यामल सिन्हा अंतर जिला अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज का मुकाबला समस्तीपुर और सहरसा के बीच खेला गया। सहरसा के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सहरसा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 9 विकेट खोकर 96 रन बनाए।

सहरसा की ओर से मो हमजा सफरोज ने 28 रन बनाए और दानिश आलम ने 22 रन बनाए। समस्तीपुर की ओर से नीतीश ने 4 विकेट प्राप्त किए।

जवाब में उतरी समस्तीपुर की टीम आसानी से 1 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। समस्तीपुर की ओर से सलामी बल्लेबाज के रूप में समस्तीपुर के कप्तान वैभव सूर्यवंशी नवाद 59 रनों की पारी खेली और वही कुमार आदित्य ने नाबाद 12 रन बनाए। सहरसा की ओर से दानिश ने 1 विकेट प्राप्त किया। इसके उपरांत समस्तीपुर ने सहरसा को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से पराजित किया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार समस्तीपुर के नीतीश को बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ तदर्थ समिति के चेयरमैन मृत्युंजय कुमार वीरेश ने प्रदान किया। इस अवसर पर बीसीए पैनल के अंपायर वेद प्रकाश और अमित रंजन थे ऑनलाइन स्कोरर के रूप में रामकुमार थे वही ऑफलाइन स्कोरर के रूप में जितेंद्र कुमार थे सेंट्रल जोन के कोऑर्डिनेटर ललन लालित्य ने बताया कि कल का मुकाबला मेजबान बेगूसराय और समस्तीपुर के बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights