Tuesday, June 2, 2026
Home बिहारक्रिकेट पूर्वी चंपारण जिला अंडर-19 cricket team का सेलेक्शन ट्रायल शुरू

पूर्वी चंपारण जिला अंडर-19 cricket team का सेलेक्शन ट्रायल शुरू

by Khel Dhaba
0 comment

मोतिहारी, 11 मार्च। पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट संघ (इसीडीसीए) के तत्वावधान में गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-1 पर पू.च.क्रिकेट अंडर-19 क्रिकेट टीम (U-19) का सेलेक्शन ट्रायल शुरू हो गया। ट्रायल प्रकिया में इसीडीसीए से सम्बद्ध 82 खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह ट्रायल कल भी चलेगा। टीम के चयन के लिए इसीडीसीए ने चयनसमिति सदस्यों की घोषणा पहले ही कर दिया हैं। वरिष्ठ खिलाड़ी रामप्रकाश सिन्हा चयनसमिति चेयरमैन बनाये गए हैं वही सुबोध कुमार व संजय कुमार टुन्ना को चयनसमिति सदस्य बनाया गया हैं। चयन-प्रक्रिया मधुरेन्द्र सिंह व अभिषेक कुमार छोटू की देख-रेख में सम्पन्न किया जा रहा हैं।

 

 

 

इसीडीसीए सचिव रवि राज के हवाले से मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि कल ए डिवीजन के तीसरे मुकाबले में ढ़ाका क्रिकेट क्लब की टीम न्यू स्टार क्रिकेट क्लब के सामने होंगी।

 

 

 

मौके पर इसीडीसीए के अध्यक्ष आकर्षण आदित्व, उपाध्यक्ष सह बीसीए गवर्निंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम,सचिव रवि राज,संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद,कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर,क्लब प्रतिनिधि अय्याज अहमद,खिलाड़ी प्रतिनिधि मधुरेन्द्र सिंह व ब्यूटी कुमारी, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन व अमित कुमार गुड्डु, कन्वेनर गुलाब खान व अभिषेक कुमार छोटू ,वरिष्ठ खिलाड़ी मो. आलम इत्यादि की उपस्थिति रही।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.