33 C
Patna
Tuesday, October 3, 2023

Santosh Trophy के लिए बिहार टीम का सेलेक्शन ट्रायल 19 सितंबर से

पटना। राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता संतोष ट्रॉफी के लिए बिहार फुटबॉल टीम का दोदिवसीय सेलेक्शन ट्रायल 19 सितंबर से बांका के आरएनके इंटर स्कूल खेल मैदान पर आयोजित किया गया है। यह जानकारी बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन ने दी। उन्होंने बताया कि सेलेक्शन के बाद चयननित प्लेयरों का ट्रेनिंग कैंप 21 सितंबर से शुरू होगा। खिलाड़ी अपना डाक्यूमेंट्स लेकर बिहार फुटबॉल के आफिसियल संजीव कुमार सिंह (सचिव, जिला फुटबाल संघ बांका) एवं संतोष कुमार ‌(कोऑर्डिनेटर बिहार फुटबॉल संघ) को रिपोर्ट करेंगे।
यह दस्तावेज चाहिए
1) आधार कार्ड
2) जन्म प्रमाणपत्र
3) पासपोर्ट पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस
4) 2 फोटो

रिपोर्टिंग का समय
सुबह 7 बजे 19 सितंबर को आर एन के इंटर स्कूल खेल मैदान बांका में करना है।

गौरतलब है कि संतोष ट्रॉफी 2023-24 के लिए होने वाली 77वीं राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में बिहार टीम को ग्रुप डी में रखा गया है जिसके मुकाबले असम के कोकराझार में खेले जायेंगे। बिहार के साथ ग्रुप डी में रेलवे, चंडीगढ़, राजस्थान, मेजबान असम और हिमाचल प्रदेश की टीम शामिल है। बिहार अपना पहला मुकाबला मेजबान असम के साथ 8 अक्टूबर को खेलेगा।

यह है बिहार के मैचों का कार्यक्रम
8 अक्टूबर : बिहार बनाम असम
10 अक्टूबर : बिहार बनाम राजस्थान
12 अक्टूबर : बिहार बनाम हिमाचलप्रदेश
15 अक्टूबर : बिहार बनाम चंडीगढ़
17 अक्टूबर : बिहार बनाम रेलवे
छह स्थलों पर खेले जोंगे संतोष ट्रॉफी के मुकाबले
एआईएफएफ ने यह भी घोषणा की कि संतोष ट्रॉफी के ग्रुप चरण का आयोजन 6 से 20 अक्टूबर, 2023 के बीच प्रतियोगिता विंडो के दौरान किया जाएगा और छह समूहों की मेजबानी छह सदस्य संघों (एमए) गोवा फुटबॉल एसोसिएशन, पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ, असम फुटबॉल एसोसिएशन, सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड और वेस्टर्न इंडिया फुटबॉल एसोसिएशन (महाराष्ट्र) द्वारा की जाएगी। फाइनल राउंड के मेजबान अरुणाचल प्रदेश को ग्रुप चरण में खेलने से छूट दे दी गई है।
ग्रुप ए: मेजबान: गोवा फुटबॉल एसोसिएशन। टीमें: केरल, गोवा, छत्तीसगढ़, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर।
ग्रुप बी: मेजबान: पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन। टीमें: पंजाब, हरियाणा, ओडिशा, दिल्ली, लद्दाख, पश्चिम बंगाल।
ग्रुप सी: मेजबान: उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ। टीमें: मणिपुर, झारखंड, तमिलनाडु, नागालैंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश।
ग्रुप डी: मेजबान: असम फुटबॉल एसोसिएशन टीमें: रेलवे, बिहार, चंडीगढ़, राजस्थान, असम, हिमाचल प्रदेश।
ग्रुप ई: मेजबान: सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड टीमें: सर्विसेज, उत्तराखंड, मिजोरम, पांडिचेरी, सिक्किम, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव।
ग्रुप एफ: मेजबान: वेस्टर्न इंडिया फुटबॉल एसोसिएशन टीमें: महाराष्ट्र, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, त्रिपुरा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights