Wednesday, June 17, 2026
Home बिहार बिहार सीनियर Hockey Team का सेलेक्शन ट्रायल संपन्न

बिहार सीनियर Hockey Team का सेलेक्शन ट्रायल संपन्न

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 20 मार्च। हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा सीनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप (हॉकी इंडिया) में भाग लेने वाली बिहार टीम के गठन के लिए सेलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया गया। यह चैंपियनशिप 4 से 14 अप्रैल तक झाँसी (उत्तर प्रदेश) में होगी। राज्य टीम के लिए 30 खिलाड़ियों का चयन कर राजगीर में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, जहां खिलाड़ियों की तकनीकी और शारीरिक क्षमता को और निखारा जाएगा।

 

मुख्य चयनकर्ता संजय तिवारी (NIS कोच, FIH लेवल-3) के नेतृत्व में यह चयन प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें स्मिता रंजन, शशि राणा, सुनील कुमार सिन्हा और सूरज कुमार ने सहयोग किया। चयन समिति ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की और विश्वास जताया कि यह टीम राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का गौरव बढ़ाएगी।

 

संघ के सचिव राणा प्रताप सिंह ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं और उम्मीद जताई कि वे इस प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट खेल से राज्य का नाम रोशन करेंगे।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.