Wednesday, June 17, 2026
Home बिहारक्रिकेट ईस्ट जोन सीनियर महिला क्रिकेट टीम में बिहार की अंशु अपूर्वा व अपूर्वा का चयन

ईस्ट जोन सीनियर महिला क्रिकेट टीम में बिहार की अंशु अपूर्वा व अपूर्वा का चयन

by Khel Dhaba
0 comment

सीनियर इंटर जोनल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली पूर्वी क्षेत्र टीम में बिहार की अंशू अपूर्वा का चयन 15 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है। अपूर्वा कुमारी इसी टीम की सुरक्षित खिलाड़ी हैं। इसकी जानाकरी बिहार क्रिकेट संघ द्वारा पूर्वी क्षेत्र चयन समिति के ने भेजे गए पत्र के आधार पर दी है। चयनित टीम उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 8 नवंबर से 16 नवंबर तक होने वाली सीनियर वीमेंस इंटर जोनल टी20 ट्रॉफी 2022-23 में खेलेगी।

इन दोनों खिलाड़ियों के चयन पर बिहार क्रिकेट संघ केअध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, सचिव अमित कुमार, संयुक्त सचिव प्रिया कुमारी, कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह, जिला संघों के प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल सहित अनेक वरिष्ठ क्रिकेटरों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।

इन दोनों महिला खिलाड़ियों से बिहार के क्रिकेट प्रेमियों को ज्यादा बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। पूर्णिया की अपूर्वा बीसीसीआई घरेलू महिला टी20 टूर्नामेंट ट्रॉफी 2022-23 में भाग लेने वाली टीम की कप्तान रही है। वहीं अंशु अपूर्वा टीम की उपकप्तान रही। इतना ही नहीं अपूर्वा 2017 महिला अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता, नॉर्थ-ईस्ट जोन में बिहार को चैंपियन बनाने में शानदार योगदान दिया था।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.