Wednesday, May 20, 2026
Home बिहारक्रिकेट आरओएस सीतामढ़ी स्कूली बालिका क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में

आरओएस सीतामढ़ी स्कूली बालिका क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

सीतामढ़ी। सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित नौवीं अंतर विद्यालय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गए मैच में आरओएस ने संत जोसेफ स्कूल को 70 रनों से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उसका मुकाबला हेलेंस स्कूल से होगा। सेमीफाइनल मुकाबला कल खेला जायेगा।

आरओएस के कप्तान आयुषी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाये। जवाब में उतरी संत जोसेफ की टीम से 15 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 43 रन ही बनाये। विजेता टीम की ओर से 2 विकेट एवं 16 रन बनाने के लिए आकांक्षा कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। आज के मैच के अंपायर राहुल झा एवं राजेश थे जबकि स्कोरर रामाशंकर थे।

इस अवसर पर क्रिकेट दिग्गज प्रोफ़ेसर नीरज सिंह, अखिलेश कुमार, श्याम किशोर प्रसाद, अमिताभ सिंह नंदन, केशवानंद मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights