Wednesday, June 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट Kaimur Cricket League में राजू ने पलटा पासा, कुदरा की टीम जीती

Kaimur Cricket League में राजू ने पलटा पासा, कुदरा की टीम जीती

by Khel Dhaba
0 comment

कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित ओमनी कैमूर जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का दसवां मुकाबला रॉयल क्रिकेट क्लब,रामगढ़ और कुदरा क्रिकेट क्लब,कुदरा के बीच हुआ जिसमें कुदरा सी सी ने रॉयल सी सी को एक बेहद रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से पराजित किया।

सुबह रॉयल सी सी के कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने अपनी टीम के लिए ठोस शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिए 86 रनों की साझेदारी 11.4 ओवरो में किया।

शशांक ने 9 चौके और 1 छक्के के मदद से 45 गेंदो में 62 रन, सत्यम ने 33 गेंदो में 24 रन 3 चौके के साथ बनाया। उसके बाद मध्यक्रम के बल्लेबाजों प्रीतम 26 गेंदो में 21 रन 4 चौके की मदद से व साहिल 10 रन की बदौलत 27.4 ओवरो में सभी विकेट खोकर 165 रन बनाए।

कुदरा के कप्तान व तेज गेंदबाज राजू शर्मा 41 रन देकर 3, स्पिनर ओमप्रकाश ने 23 रन देकर 3 और अभिषेक ने 2 विकेट हासिल किया।

जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी कुदरा सी सी की शुरुआत खराब रही और 40 रन पर 5 विकेट गंवा कर संकट में दिखने लगी लेकिन कप्तान राजू शर्मा की शानदार बल्लेबाजी ने मैच का पासा पलट कर रख दिया और एक तरफ विकेट गिरते रहे लेकिन राजू ने धैर्य पुर्वक खेलते हुए मात्र 46 गेंदो में अविजीत 87 रन बनाये।

अपनी पारी में राजू शर्मा ने 10 चौके और 4 छक्के लगाये। उनका बखुबी साथ अभिषेक ने दिया और अविजित 15 रन बनाए। इसके अलावा विनय ने 12 रन का योगदान दिया और 27.3 ओवरो में ही 2 विकेट से मैच अपने पाले में कर लिया।

रॉयल की ओर से सत्यम ने 3, प्रीतम व सचिन ने 2-2 और रोहित ने 1 विकेट प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राजू शर्मा को ऑलराउंड प्रदर्शन (87 रन और 3 विकेट) के लिए जिला के वरिष्ठ खिलाड़ी भानू पटेल ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग सुधीर विश्वकर्मा व मो. जाहिद और स्कोरिंग सोनल दूबे और आर्यन पटेल ने किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.