Tuesday, June 16, 2026
Home Latest आर. अश्विन ने IPL कैरियर को कहा अलविदा

आर. अश्विन ने IPL कैरियर को कहा अलविदा

अब खेलेंगे दुनिया की अन्य लीगों में

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली, 27 अगस्त। Ravichandran Ashwin IPL Retirement भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) कैरियर को अलविदा कह दिया। हालांकि उन्होंने संकेत दिया है कि वे अब दुनिया भर की अन्य फ्रेंचाइजी लीगों में खेलते रहेंगे।

38 वर्षीय अश्विन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि कहते हैं हर अंत एक नई शुरुआत लेकर आता है। आज मेरा IPL कैरियर खत्म हो रहा है, लेकिन खेल को दुनिया की अलग-अलग लीगों में खोजने की मेरी नई यात्रा शुरू हो रही है। आगे जो भी है, उसका भरपूर आनंद लेने का इंतज़ार है।

IPL में अश्विन का सफर

अश्विन ने IPL की शुरुआत और समापन अपने घरेलू फ्रेंचाइज़ी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ किया। इसके अलावा उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) का भी प्रतिनिधित्व किया। IPL में अश्विन 187 विकेट लेकर पांचवें सबसे सफल गेंदबाज़ बने। उन्होंने 221 मैच खेले और 7.2 की इकॉनमी रेट बनाए रखी।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

अश्विन दिसंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। वे भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.